Uncategorized

लायंस क्लब फ्रेंड्स का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

मुख्य अतिथि महापौर रामू रोहरा ने नव पदाधिकारियों को दी शुभकामनाएं


धमतरी। सामाजिक सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था लायंस क्लब धमतरी फ्रेंड्स के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह 24 जून को गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि नगर निगम धमतरी के महापौर रामू रोहरा रहे, जिन्होंने अपने प्रेरणादायी संबोधन से कार्यक्रम को विशेष ऊँचाई प्रदान की। शपथ अधिकारी के रूप में एमजेएफ लायन रजना क्षेत्रपाल ने सभी नवपदाधिकारियों को सेवा, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व की शपथ दिलाई। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में एमजेएफ लायन डॉ. रिपुदमन सिंह, पीएमजेएफ त्रिलोकचंद बरडिया, लायन शांति लाल शर्मा, अनिक अग्रवाल, मनोज सोनी, अभय थिटे, ज्योति लूनिया, धनंजय किरी, एस.डी. नानकानी, मुरली आनंदी एवं सरिता दोशी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
महापौर रामू रोहरा ने अपने संबोधन में कहा सेवा, सहानुभूति और सामाजिक दायित्व की भावना ही किसी संस्था की आत्मा होती है। लायंस क्लब वर्षों से नि:स्वार्थ सेवा के भाव से समाज में कार्य कर रहा है। नवपदाधिकारियों से मेरी अपेक्षा है कि वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और प्रतिबद्धता से करें। नगर निगम धमतरी सदैव ऐसे सेवा संगठनों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!