Uncategorized

जिले में आज तीसरे दिन भी झमाझम बारिश

खेती-किसानी में आई तेजी, शहरी इलाको में जनजीवन अस्त व्यस्त

आज तेज बारिश की वजह से स्कूलो में अवकाश घोषित

धमतरी। बारिश की दस्तक के बाद लगातार जिले में आज तीसरे झमाझम बारिश से खेती किसान कार्य में तेजी आ गई है। वहीं शहरी इलाको में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। खरीफ फसल की खेती शुरु करने के लिये किसान बारिश की आस में आसमान की ओर टकटकी लगाए बैठे हुए थे, जिन किसानों के पास स्वयं का सिंचाई साधन है उन्होंने अपने खेतों में जोताई मताई कर नर्सरी तैयार कर लिया है। लेकिन जो किसान बारिश के भरोसे खेती करते आ रहे है, उनकी चितांए बढऩे लगी थी, वही जिन किसानों ने खर्रा बोनी किया है उन्हें बीज खराब होने का डर सता रहा था। आखिरकार झड़ी के रुप में शुरु हुए मानसूनी बारिश ने किसानों की चिंता दूर कर दी है और खेती किसानी कार्य ने जोर पकड़ लिया है। वहीं शहरी इलाको में बारिश से व्यापार पूरी तरह प्रभावित हो गया है। धमतरी के कई वार्डो में पानी सड़को पर घंटो भरा रहा। हालांकि रुक-रुक के हो रही बारिश के कारण धीरे-धीरे पानी निकासी होती रही लेकिन जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त रहा।
आज बारिश को देखते हुए स्कूलो की भी छुट्टी घोषित कर दी गई हालांकि स्कूले लग चुकी थी, लेकिन अवकाश घोषित होने के बाद जल्दी छुट्टी कर दी गई है।
जिला जेल परिसर में भरा पानी, जायजा लेने पहुंचे महापौर, निकासी व्यवस्था बनाने निगम की टीम जुटी

लगातार हो रही बारिश से बठेना वार्ड में स्थित जिला जेल परिसर में भी पानी भर गया। पानी भरने से काफी दिक्कतों का सामना वार्डवासियों को भी करना पड़ा। हालांकि सुबह जानकारी लगी कि जिला जेल परिसर में पानी भर गया तो महापौर रामू रोहरा जायजा लेने तुरंत पहुंच गये और उसी दौरान निगम की टीम को तत्काल निकासी व्यवस्था बनाने निर्देशित किया। निगम की टीम सुबह से वहां निकासी व्यवस्था बनाने जुट चुकी है और काफी हद तक जेल में पानी निकासी की समस्या कम हो गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!