विदेश

अंजू और हैदर जैसी एक और कहानी, अब चीनी महिला ने पार कर दी सीमा; बन गई मुसलमान…

सरहद पार प्यार के किस्से इन दिनों काफी चर्चा में हैं।

पाकिस्तान से 4 बच्चों को लेकर नोएडा पहुंचने वाली सीमा हैदर और फिर भारत के भिवाड़ी से खैबर पख्तूनख्वा पहुंचने वाली अंजू की कहानियां इन दिनों वायरल हैं। इस बीच एक चीनी महिला की पाकिस्तानी युवक से प्रेम कहानी भी चर्चा में है।

सीमा और अंजू की तरह ही चीन के शांक्सी प्रांत से चलतर गाओ फैंग नाम की 20 साल की लड़की अपने लवर से मिलने के लिए खैबर पख्तूनख्वा के ही निचले दीर जिले में पहुंच गई है।

यहीं पर उसका प्रेमी जावेद रहता है, जिसकी उम्र 18 साल है। वह गाओ फैंग से 2 साल छोटा है। 

पाक मीडिया की खबर के मुताबिक गाओ फैंग तीन महीने के टूरिस्ट वीजा पर पाकिस्तान पहुंची है। जावेद खैबर पख्तूनख्वा के ही बजौर का रहने वाला है, लेकिन निचले दीर जिले के समर बाग इलाके में अपने चाचा के यहां रहता है।

यहीं पर उसकी चीनी प्रेमिका उससे मिलने पहुंची है। खबर है कि दोनों जल्दी ही शादी कर सकते हैं और गाओ फैंग इस्लाम अपना चुकी है।

उसने इस्लाम के मुताबिक अपना नाम किस्वा रख लिया है। निचले दीर जिले के पुलिस अधिकारी जियाउद्दीन ने कहा कि हमने चीनी महिला को कड़ी सुरक्षा दी है। हमने जावेद और गाओ फैंग के मूवमेंट को भी सीमित रखने को कहा है ताकि उन्हें कोई खतरा न रहे। 

पुलिस अफसर ने कहा कि जावेद और फैंग की मुलाकात सोशल मीडिया ऐप स्नैपचैट पर हुई थी और दोनों तीन सालों से संपर्क में थे। फैंग ने गिलगित बाल्टिस्तान के रास्ते से खैबर पख्तूनख्वा का रास्ता तय किया।

उसके बाद तीन महीने का वीजा है, जो सितंबर में खत्म हो रहा है। खबर है कि जावेद भी फैंग के साथ चीन जाना चाहता है। फैंग रविवार को ही खैबर पख्तूनख्वा पहुंची है।

इससे पहले शुक्रवार को ही अंजू भी अपने दोस्त नसरुल्ला से मिलने पहुंची थी। मंगलवार को अंजू और नसरुल्ला ने निकाह कर लिया था। अंजू ने इस्लाम अपना लिया है और नाम बदलकर फातिमा रख लिया है। 

बिना वीजा आई सीमा हैदर की कहानी सबसे ज्यादा चर्चित

बता दें कि सबसे ज्यादा सीमा हैदर की कहानी चर्चा में है, जो पाकिस्तान के कराची शहर से 4 बच्चों को लेकर दुबई और नेपाल के रास्ते भारत के नोएडा आ पहुंची।

4 बच्चों को लेकर बिना किसी वीजा के भारत पहुंचने से हर कोई हैरान है। यही नहीं सीमा का कहना है कि वह मर जाएगी, लेकिन पाकिस्तान नहीं जाएगी।

सीमा हैदर की उम्र 28 साल है, जबकि सचिन मीना 22 साल का ही है। इसलिए दोनों की लव स्टोरी की काफी चर्चा होती है। दोनों पबजी गेम खेलते हुए मिले थे और फिर फोन पर बातें करने लगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!