Uncategorized

डीजल घोटाले का आरोप लगाकर कांग्रेसियों ने किया निगम का घेराव

सात सूत्रीय मांगो को लेकर किया गया प्रदर्शन, 4 कांग्रेसी हुए घायल


धमतरी। डीजल घोटाले मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेसियों द्वारा निगम का घेराव किया गया। प्रदर्शन के बाद मांगो को लेकर आयुक्त को 7 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया। कांग्रेसी मकई चौक के पास एकत्रित हुए, यहां से नारेबाजी करते हुए रैली की शक्ल में निगम कार्यालय के करीब पहुंचे। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने पहले ही लोहे के बैरिकेड्स लगा रखे थे। यहां बड़ी संख्या में तैनात पुलिस बल ने रोका तो कांग्रेसी भड़क गये। उनका कहना था कि भाजपा शासित निगम में जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है। आम लोग समस्याओं से जूझ रहे, उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। उपर से पुलिस के द्वारा आम जनता की आवाज को निगम तक पहुंचाने से रोकने के लिए बैरिकेड्स लगा दिए गए है। कांग्रेसियों की भीड़ द्वारा बैरिकेड्स को धक्का दिया जाने लगा दूसरी ओर उन्हें रोकने के लिए पुलिस बैरिकेड्स को दूसरी दिशा से सम्हाले हुए थी, इस धक्कामुक्की में अचानक एक लोहे का बैरिकेड्स गिर गया, जिससे पार्षद विशु देवांगन, गौतम वाधवानी, कुलेश्वर देवांगन, देवेन्द्र देवांगन को हल्की चोंट आई, उनका उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ईतवारी बाजार में कराया गया। इधर बैरिकेड्स को लांघकर कांग्रेसी निगम कार्यालय तक पहुंचे और जमकर नारेबाजी की। ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष योगेश शर्मा, निगम नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर, युवा नेता गीतराम सिन्हा ने कहा कि नगर निगम में आम लोगो का काम नहीं हो रहा है, लोगो को छोटे छोटे कार्यो के लिए तक चक्कर काटना पड़ रहा है। दूसरी तरफ भ्रष्टाचार का बोलबाला है। डीजल घोटाला उजागर किए लंबा समय बीतने के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। प्रदर्शन में पूर्व जिलाध्यक्ष मोहन लालवानी, पूर्व जिपं उपाध्यक्ष नीशू चंद्राकर, जिपं सदस्य कविता बाबर, आकाश गोलछा, राजेश ठाकुर, योगेश लाल, राजेश पांडेय, सुमन सोमेश मेश्राम, पू?िर्णमा गजानंद रजक, कमलेश सोनकर, वतांजलि गोस्वामी, उदित नारायण, संजू साहू, राहुल बख्तानी, वीरु महाजन, आशुतोष खरे, रामेश्वरी कोसरे, उमा भागी, नमन बंजारे, यश राजपूत, तिलक सोनकर आदि मौजूद थे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!