Uncategorized

जिला कला महोत्सव में विद्याकुंज स्कूल लोहरसी की गूंजी कला

शास्त्रीय गायन में नमन, मिथिलेश , एकल तबला वादन में युग त्रिवेदी , भरतनाट्यम में अरु नेताम प्रथम

छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार जिला कला महोत्सव का आयोजन बी आर सी भवन धमतरी में संपन्न हुआ.धमतरी ,कुरूद ,नगरी, मगरलोड चारों विकासखंड से प्रतिभागी सम्मिलित हुए ,जिसमें विद्या कुंज स्कूल लोहरसी से एकल शास्त्रीय गायन में नमन मिथिलेश प्रथम, एकल तबला वादन में युग त्रिवेदी प्रथम, भरतनाट्यम में अरु नेताम प्रथम, दृश्य कला पेंटिंग सौम्या बनवासी द्वितीय, एवं सामूहिक रंगोली प्रतियोगिता में चांदशी, श्रिया प्रांजल नायक, आस्था, एवं अंशुल भारती प्रथम. स्थान प्राप्त कर अपना परिवार समाज एवं विद्यालय का नाम रोशन किया l इस उपलब्धि में संगीत कला शिक्षक शुभम यादव का भी विशेष योगदान रहा l बाल कलाकारों की उपलब्धि पर शाला प्रबंधन , प्राचार्य एवं समस्त विद्यालय स्टाफ उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी l

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!