Uncategorized

मवेशी से टकराकर बाइक सवार गंभीर रुप से घायल, अनियंत्रित इनोवा डिवायडर से टकराकर जा घुसी दुकान में


धमतरी। बीती रात्रि शहर में दो सड़क हादसे हुए जिसमें वाहन चालक घायल हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार हनुमान नगर पंचवटी कॉलोनी धमतरी निवासी यतीश दिवान अपने दुपहिये वाहन क्रमांक सीजी 05 वी 4917 से अम्बेडकर चौक से रुद्री की ओर जा रहा था। तभी रास्ते में मवेशी से टकरा गया जिससे वह अनियंत्रित होकर गिर पड़ा। हादसे में उसे गंभीर चोटे आई है जिसे आसपास के लोगो की मद्द से श्रीराम हास्पिटल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया।
वहीं दूसरी दुर्घटना बीती रात्रि बस्तर रोड पर बाम्बे गैरेज के पास हुआ. जहां एक तेज रफ्तार इनोवा डिवायडर से टकराकर उछलते हुए एक बैटरी दुकान में जा घुसा गनीमत रहा कि हादसे रात हुआ जिससे मार्ग पर लोगों की आवाजाही कम रही व दुकान बंद था जिससे जान माल का नुकसान काफी कम हुआ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!