Uncategorized

ग्रामीण अंचलों में अधोसंरचना और मूलभूत सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण है प्राथमिकता -ओंकार साहू

आदर्श ग्राम डोमा में विधायक निधि से सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन

धमतरी। क्षेत्र के सतत विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए आज आदर्श ग्राम डोमा में विधायक निधि से स्वीकृत सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर विधायक ओंकार साहू कार्यक्रम में सम्मिलित हुए और ग्रामवासियों के साथ इस महत्वपूर्ण योजना की शुरुआत का साक्षी बने।विधायक श्री साहू ने कार्यक्रम के दौरान ग्राम में विराजित गणपति जी का आशीर्वाद प्राप्त किया और उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि यह सड़क न केवल ग्रामीणों के लिए सुगम आवागमन सुनिश्चित करेगी बल्कि क्षेत्र के समग्र विकास में भी सहायक होगी।उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचलों में अधोसंरचना और मूलभूत सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण उनकी प्राथमिकता है। विधायक निधि से लगातार क्षेत्र में अनेक विकास कार्य हो रहे हैं, जिनका उद्देश्य जनजीवन को और अधिक सुविधाजनक बनाना है।विधायक साहू ने आश्वस्त किया कि क्षेत्र में विकास कार्य निरंतर और तेजी से जारी रहेंगे। उन्होंने ग्रामवासियों से कहा कि क्षेत्र की जनता का सहयोग और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है, और इसी विश्वास के बल पर विकास कार्यों को गति दी जा रही है। इस मौके पर मुख्य रूप धमतरी विधायक ओंकार साहू , श्रीमती कविता योगेश बाबर सदस्य, जिला पंचायत धमतरी , फागेश्वरी राजेश साहू (सदस्य, जनपद पंचा. धमतरी) , दयालाल साहू (भूतपूर्व सदस्य, जिला पंचा, धमतरी) , अमरदीप साहू (महामंत्री, जिला कांग्रेस धमतरी) , संतोष हिरवानी (अध्यक्ष, जोन कांग्रेस धमतरी) , सरपंच गुंजन साहू , मुकेश कुमार साहू (विधायक प्रतिनिधि) रंजीत साहू , यशवंत बनपैला , पोखराज बनपेला , श्याम लाल साहू , , उप सरपंच अनिता तारक,गुंजन बनपेला , ओमप्रकाश ध्रुव, श्री लोचन कंवर , महेन्द्र प्रकाश साहू,
कुंदन साहू, उपस्थित रहे.

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!