Uncategorized

बैंक ऑफ़ बड़ौदा के जिला स्तरीय जागरुकता कार्यक्रम में एसपी धमतरी ने दिलाई साइबर सुरक्षा की शपथ

साइबर अवेयरनेस रथ और वित्तीय साक्षरता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

मगरलोड (भैसमुंडी) कृषि उपज मंडी प्रांगण में बैंक ऑफ बड़ौदा के तत्वाधान में महाप्रबंधक की उपस्थिति तथा एस पी धमतरी के मुख्य आतिथ्य में साइबर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बैंक अधिकारियों द्वारा सुरक्षित बैंकिंग और साइबर फ्रॉड से बचाव के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही प्रधानमंत्री जन धन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, री-क़े वाय सी किसान क्रेडिट कार्ड जैसी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक जिला सूरज सिंह परिहार ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज के डिजिटल युग में सुविधाएँ जितनी बढ़ी हैं, उतने ही खतरे भी बढ़ गए हैं। ऑनलाइन ठगी करने वाले लोग तरह-तरह के तरीके अपनाकर भोले-भाले लोगों को शिकार बनाते हैं। ऐसे में सबसे जरूरी है कि हम सभी सतर्क रहें और किसी भी अज्ञात कॉल या लिंक पर भरोसा न करें।नागरिकों को बताया कि किसी भी संदिग्ध कॉल पर ओ टी पी बैंक अकाउंट या ए टी एम कार्ड की जानकारी साझा न करें।अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें और अपने मोबाइल/कंप्यूटर को सुरक्षित पासवर्ड से सुरक्षित रखें।
यदि कोई धोखाधड़ी की घटना होती है तो तुरंत धमतरी पुलिस या साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचित करें। एसपी धमतरी ने यह भी कहा कि साइबर अपराध से बचने के लिए समाज के हर वर्ग को जागरूक होना जरूरी है और हर नागरिक को यह जिम्मेदारी उठानी होगी कि वह अपने आसपास के लोगों को भी सतर्क करे।कार्यक्रम के दौरान एसपी धमतरी ने उपस्थित नागरिकों को साइबर सुरक्षा की शपथ दिलाई और संदेश दिया कि –
“सतर्कता ही सुरक्षा है, जागरूकता ही बचाव है। इसके साथ ही उन्होंने साइबर अवेयरनेस वाहन और वित्तीय साक्षरता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो जिले के विभिन्न स्थानों में जाकर आमजन को जागरूक करेगा। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में बैंक खाते के आधार पर मिलने वाले दुर्घटना बीमा के लाभार्थियों को चेक भी वितरित किए गए l

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!