Uncategorized

बालकला मंदिर गणेशोत्सव समिति आमापारा धमतरी मे 68 वे साल में बनाई गई है खाटू श्याम जी की झांकी

बालकला मंदिर गणेशोत्सव समिति आमापारा धमतरी मे लगातार 68वे साल में खाटू श्याम जी कि झांकी बनाई गई है हारे का सहारा खाटू श्याम हमारा, साथ ही रामलला के दर्शन, सालासर बालाजी के दर्शन जगन्नाथ स्वामी, बलभद्र भैया सुभद्रा मैया, के दर्शन हो रहे है समिति के अध्यक्ष बिशेषर पटेल ने बताया भगवान श्री कृष्ण के परमभक्त जिसने अपना शीश काटकर भगवान श्री कृष्ण को दे दिया भगवान कृष्ण ने उन्हें अपना नाम दे दिया और इस तरह उनका नाम खाटू श्याम हो गया हमारे धमतरी क्षेत्र के आस पास गरीब मध्यम व सभी वर्गों के लोग है जो किसी कारन वश तीर्थ यात्रा व दूर दराज़ के देवी माता धाम, बाबा धाम के दर्शन नहीं कर पाते ऐसे वर्गों के लिए हमारी बालकला मंदिर गणेशोत्सव समिति आमापारा धमतरी सदैव नित नई झांकी बनती चली आरही है समिति के उपाध्यक्ष प्रकाश शर्मा ने बताया कि पिछले पांच वर्ष में 2024 में अयोध्या धाम, 2023 में रामेश्वर महादेव धाम, 2022 में बद्रीनाथ धाम, 2021 में केदारनाथ धाम, 2020 में गणेश भगवान, 2019 में बाबा बर्फानी अमरनाथ धाम, एक से बढ़कर एक झांकी का निर्माण समिति के सदस्यों के द्वारा स्वयं किया गया था समिति के द्वारा 56 भोग महाप्रसादी भगवान को भोग लगाकर भक्तों को प्रसाद वितरण भी समिति के सदस्यों द्वारा किया गया जिसमे प्रमुख रूप से नंदू शर्मा, बिशेषर पटेल, प्रकाश शर्मा, देवेंद्र यादव पिंकी, लक्षमीनारायण नाग, दिलीप पटेल, विजय पटेल, गोलू यादव, प्रहलाद पटेल, सूरज शर्मा, रवि शर्मा, प्रमोद पटेल, नरेश वाधवानी, लखन पटेल, मुकेश कोसरिया, पूरन नाग, अमर जसवानी, गोपाल पटेल, पंकज नाग, अमर पटेल, हेमलाल नाग, मानव यादव, व विशेष रूप से पवन अग्रवाल, महेंद्र खंडेलवाल, सोमदत्त गोयल एवं वार्ड मोहल्ले के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे.विशेष उपस्थिति में विजय मोटवानी, योगेश रायचुरा की रही.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!