Uncategorized

जलाराम जयंती पर महापौर रामू रोहरा ने दी शुभकामनाएँ

गुजराती समाज द्वारा श्रद्धा एवं भक्ति पूर्वक मनाया गया पर्व

धमतरी। सेवा, दया और मानवता के प्रतीक संत श्री जलाराम बापा की जयंती के पावन अवसर पर गुजराती समाज धमतरी के तत्वावधान में श्रद्धा और भक्ति के साथ विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर निगम धमतरी के महापौर रामू रोहरा ने उपस्थित होकर समाजजनों को शुभकामनाएँ दीं।
महापौर श्री रोहरा ने कहा कि संत जलाराम बापा का जीवन समाज सेवा, परोपकार और निःस्वार्थ भावना का अद्भुत उदाहरण है। उन्होंने बिना भेदभाव के मानवता की सेवा को ही सर्वोच्च धर्म माना। उनके आदर्श हमें सिखाते हैं कि जरूरतमंदों की सहायता करना और समाज में एकता व सौहार्द बनाए रखना ही सच्ची पूजा है।महापौर ने आगे कहा कि गुजराती समाज सदैव सेवा, संस्कार और एकता के लिए जाना जाता है। जिस प्रकार समाजजनों ने जलाराम बापा की परंपरा को जीवित रखा है, वह सराहनीय है।महापौर ने नगरवासियों से आह्वान किया कि सभी लोग संत जलाराम बापा के दिखाए मार्ग पर चलें, सेवा और प्रेम को जीवन का आधार बनाएं यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!