Uncategorized

पथ विक्रेताओं के लिए लोन लेने का अच्छा मौका, प्रथम और द्वितीय लोन की राशि भी बढ़ी

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना को लेकर नगर निगम में हुई विस्तृत बैठक

नगर निगम धमतरी में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु महापौर रामू रोहरा व आयुक्त प्रिया गोयल ने निर्देश दिए है। इसी तारतम्य में पीएम स्व निधि की प्रगति हेतु वार्ड प्रभारी अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक नगर निगम के उपायुक्त पीसी सार्वा के द्वारा आयुक्त के निर्देश पर ली गई।बैठक में उपायुक्त ने कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का उद्देश्य पथ विक्रेताओं को आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने सभी वार्ड प्रभारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने वार्डों में सक्रियता से अभियान चलाएँ और अधिक से अधिक पात्र पथ विक्रेताओं को योजना की जानकारी दें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वार्ड में यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र हितग्राही योजना के लाभ से वंचित न रहे। सभी वार्डों को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत पूर्ण रूप से सैचुरेट करने के निर्देश दिए गए, ताकि अधिकतम पथ विक्रेता इस योजना से जुड़ सकें। उपायुक्त ने बताया कि भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना को पुनः 17 सितंबर से प्रारंभ किया गया है, जिसके अंतर्गत पथ विक्रेताओं को बिना गारंटी के ऋण सुविधा प्रदान की जा रही है। योजना के तहत पहली किस्त ₹
15,000, दूसरी किस्त 25,000 और तीसरी किस्त 50,000 तक की ऋण राशि दी जाती है। उन्होंने कहा कि यह योजना छोटे व्यापारियों को स्थायी आजीविका और वित्तीय सहायता प्रदान करने का एक उत्कृष्ट माध्यम है। बैठक में यह भी चर्चा हुई कि जिन हितग्राहियों ने पहली और दूसरी किस्त का ऋण समय पर चुका दिया है, उनके तीसरी किस्त के आवेदन शीघ्रता से स्वीकृत कराए जाएँ। अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए गए कि वे नगर निगम क्षेत्र के आसपास के ग्रामीण अंचलों के पात्र पथ विक्रेताओं को भी आवेदन हेतु प्रोत्साहित करें, ताकि योजना का लाभ अधिकतम लोगों तक पहुँच सके। बैठक में नगरीय आजीविका मिशन के अधिकारी विमल साहू, विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि तथा सभी वार्ड प्रभारी अधिकारी उपस्थित रहे। उपायुक्त पीसी सार्वा ने सभी अधिकारियों से कहा कि वे सामूहिक प्रयासों से इस योजना को सफल बनाएं और प्रत्येक पात्र हितग्राही तक इसका लाभ सुनिश्चित करें। पथ विक्रेताओं से उन्होंने अपील किया है कि वे स्वयं भी आकर नगर निगम के राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अधिकारी से संपर्क कर आवेदन जमा कर सकते है।

अब तक इतने स्ट्रीट वेंडर्स हो चुके है लाभान्वित

लाभान्वित पथ विक्रेताओं की बात करे तो 10000 लोन लेने वाले 1536, 20000 लोन लेने वाले 592 और 50000 राशि का लोन 193 लोगों ने लिया है। इस प्रकार कुल 2321 हितग्राही पीएम स्व निधि योजना का लाभ ले चुके है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!