Uncategorized

राज्योत्सव में धमतरी पुलिस का जागरूकता स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र,सेल्फी विथ मी जोन में उमड़ी भीड़

धमतरी पुलिस द्वारा नक्सल विरोधी अभियान, पुनर्वास नीति, सायबर सुरक्षा एवं यातायात नियमों पर जनजागरूकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन

मुख्य अतिथि विधायक अजय चंद्राकर एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने किया पुलिस स्टॉल का अवलोकन, लिया सेल्फी विथ मी अनुभव

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस (राज्योत्सव) के अवसर पर एकलव्य खेल मैदान, धमतरी में जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत धमतरी पुलिस बैंड द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीतों की मधुर धुनों से हुई, जिसने पूरे समारोह के वातावरण को देशभक्ति और उत्साह से ओत-प्रोत कर दिया।राज्योत्सव में एसपी. धमतरी श्री सूरज सिंह परिहार के मार्गदर्शन में धमतरी पुलिस द्वारा जनजागरूकता हेतु एक विशेष प्रदर्शनी स्टॉल लगाया गया, जिसमें नक्सल विरोधी अभियान, नक्सली सदस्यों के पुनर्वास नीति, सायबर सुरक्षा जागरूकता एवं यातायात नियमों से संबंधित जानकारी आम नागरिकों को दी गई।राज्योत्सव के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व पंचायत मंत्री एवं विधायक कुरूद अजय चंद्राकर सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने धमतरी पुलिस के जनजागरूकता स्टॉल का भ्रमण किया।उन्होंने नक्सल विरोधी अभियान, नक्सली पुनर्वास नीति, सायबर सुरक्षा, यातायात नियमों तथा हथियारों की प्रदर्शनी से संबंधित पोस्टर एवं जानकारी का अवलोकन किया तथा धमतरी पुलिस के जनजागरूकता प्रयासों की प्रशंसा की।
इस अवसर पर कलेक्टर अभिनाश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार, डीएफओ श्री कृष्ण जाधव, एवं पूर्व विधायक इंदरचंद चोपड़ा सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि एवं अधिकारियों ने भी उत्साहपूर्वक सेल्फी विथ मी जोन में पहुंचकर पुलिस जवानों के साथ सेल्फी लेकर सहभागिता दर्ज की, जो राज्योत्सव का प्रमुख आकर्षण रहा।धमतरी पुलिस के स्टॉल में नागरिकों, विद्यार्थियों और युवाओं को विभिन्न विषयों पर जानकारी दी गई.
यातायात नियमों के उल्लंघन पर कानूनी प्रावधान,सड़क दुर्घटनाओं से बचाव हेतु सुझाव,हाईवे पेट्रोलिंग टीम द्वारा घायलों की त्वरित सहायता,नशे में वाहन चलाने के दुष्परिणाम, सायबर ठगी और सोशल मीडिया सुरक्षा के उपाय, प्रदर्शनी में पोस्टर, बैनर, मॉडल एवं डेमो के माध्यम से जानकारी दी गई। साथ ही यातायात नियमावली, सायबर जागरूकता एवं नशा मुक्ति अभियान से संबंधित पाम्पलेट का वितरण कर आमजन को जागरूक किया गया।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!