Uncategorized

वरिष्ठ भाजपा व किसान नेता दिग्विजय सिंह कृदत्त ने दी राज्य स्थापना दिवस की दी बधाई एवं शुभकामनाएँ

वरिष्ठ भाजपा व किसान नेता दिग्विजय सिंह कृदत्त ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस क़े 25 वर्ष पूरे होने व रजत जयंती अवसर पर जिले वासियो को बधाई एवं शुभकामनायें दी है.
श्री कृदत्त ने आगे कहा कि प्रगति के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहे प्रदेश के विशेष अवसर पर वे सभी क़े खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैँ.प्रकृति और संस्कृति के प्रति समर्पित छत्तीसगढ़ आज प्रगति के साथ नवीन पर्यावरण की स्थापना कर रहा है। छत्तीसगढ़ अब विकास की दौड़ में शामिल हैं और तेजी से विकास पथ पर अग्रसर है.श्री कृदत्त ने विश्वास जताया कि हमारे प्रदेश के मेहनती और प्रतिभाशाली लोग अपने लक्ष्य और उद्यमशीलता से विकसित भारत की दृष्टि को साकार करने में अहम भूमिका निभाएंगे.छत्तीसगढ़ हमारी अस्मिता, परंपरा और संस्कृति की पहचान है। यह भूमि मेहनतकश किसानों, श्रमिकों, कलाकारों और वीर जवानों की तपोभूमि है। इस माटी की खुशबू हमारी मेहनत, एकता और अपनत्व की प्रतीक है। राज्य निर्माण के इस ऐतिहासिक दिवस पर हम सबको गर्व महसूस होता है कि हम छत्तीसगढ़िया हैं।दिग्विजय सिंह कृदत्त ने कहा कि राज्य निर्माण के बाद छत्तीसगढ़ ने हर क्षेत्र में विकास की नई इबारत लिखी है शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, कृषि, पर्यटन और नगरीय विकास में प्रदेश ने उल्लेखनीय प्रगति की है।बीते 25 वर्षो मे प्रदेश ने सभी क्षेत्रो मे विकास क़े नये आयाम गढ़े है. वर्तमान मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क़े मार्गदर्शन मे मुख्यमंत्री विष्णुदेव सांय क़े नेतृत्व मे विकास रथ को आगे बढ़ाया जा रहा है. भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने हमें अलग छत्तीसगढ़ राज्य की सौगात दी थी.इसलिए भाजपा सरकार हमने बनाया है हम ही सवारेंगे क़े नारे को सार्थक कर रही है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!