Uncategorized

युवा पत्रकार भोजराज साहू का आकस्मिक निधन पत्रकार जगत के लिए अपूरणीय क्षति

छाई शोक की लहर, दी जा रही भावपूर्ण श्रद्धाजंलि

गृहग्राम बिजनापुरी में हुआ अंतिम संस्कार, शामिल हुए पत्रकार व गणमान्य नागरिक

धमतरी। बीते शाम धमतरी पत्रकारिता जगत के लिए दुखद रहा। कल शाम आईएनएच न्यूज चैनल के धमतरी संवाददाता युवा ग्राम बिजनापुरी निवासी पत्रकार भोजराज (राजा) साहू 31 वर्ष पिता पुरुषोत्तम साहू का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही पत्रकार जगत सहित जिले भर में शोक की लहर छा गई।
ज्ञात हो कि 3 दिसम्बर की शाम लगभग 5.30 बजे भोजराज साहू ने अंतिम सांस ली। वे विगत कुछ दिनों से बीमार थे। 1 दिसम्बर से धमतरी के शिवनंदा हास्पिटल में उनका उपचार जारी था। वे तीन भाईयो में मनझले थे। अपने पीछे अपनी दो बेटियों सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए। उनका अंतिम संस्कार आज गृहग्राम बिजनापुरी में किया गया। उल्लेखनीय है कि भोजराज साहू धमतरी पत्रकार जगत में जाना पहचाना नाम थे। सरल सभ्य व मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। उनके इस प्रकार असमय निधन को पत्रकार जगत में अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। उनके निधन पर दीपक लखोटिया, सुधीर गुप्ता, एमए फहीम, प्रेम मगेन्द्र, अरुण चौधरी, रंजीत छाबड़ा, मेघराज ठाकुर, विशाल ठाकुर, भूपेन्द्र पटवा, सुनील शर्मा, डॉ भूपेन्द्र साहू, मोहम्मद शाह, राजेश रायचुरा, दीप शर्मा, आशीष मिन्नी, नरेश राखेचा, संजय जैन, देवेन्द्र मिश्रा, उमेश वशिष्ट, अभिषेक पाण्डेय, राजेन्द्र महेश्वरी, रामविलास अग्रवाल, नरेश श्रोति, आशीष बंगानी, योगेश साहू, डोमन साहू, कमलेश पाण्डेय, राज सोनवानी, लोकेश साहू, सुभाष साहेब, जुनैद रिजवी, गोल्डी खान, राममिलन साहू, अजय देवांगन, रोशन सिन्हा, हेमलाल साहू, दीपेश देवांगन, विशेष लखोटिया, युवराज मिश्रा, सूरज साहू, दीपक साहू, शैलेन्द्र नाग, राजु सिन्हा, पवन साहू, माघवेन्द्र हिरवानी, अभिषेक मिश्रा, आर्यन सोनकर, विजय साहू, जयंत पटवा, वीरेन्द्र साहू, वैभव चौधरी, दुर्गेश साहू, रितेश तिवारी, पवन साहू, यशवंत साहू, दीपनारायण शर्मा, दिलीप देवांगन, संतोष सोनकर, दिनेश देवांगन, शमसाद खान, राजेन्द्र नायर, मूलचंद सिन्हा, धनसिंग सेन, विक्रांत शर्मा, सीपी सिन्हा, जीतेन्द्र साहू, पवन तिवारी, राजेश चावला, रामेश्वर मरकाम, संदेश गुप्ता, तल्लीनपुरी गोस्वामी, शिवा प्रधान, अशोक संचेती, चुनेश साहू, प्रतीक, मयंक केशरवानी, प्रदीप पाड़े, सूरज साहू, सैय्यद जावेद हुसैन, विन्नी गुप्ता, पुष्पेन्द्र साहू सहित समस्त पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों व गणमान्य नागरिको भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!