Uncategorized

पंजीयन के पश्चात भी कई असंगठित कमर्कारो को जानकारी के आभाव में नहीं मिल पाता शासकीय योजनाओं का लाभ


धमतरी। श्रम विभाग से असंगठित कमर्कारों का पंजीयन कर उन्हें शासकीय योजनाओं की लाभ दिलाया जाता है। लेकिन आज भी अधिकांश असंगठित कमर्कार ऐसे ही जिन्हें योजनाओं की पूरी जानकारी नहीं है और ये योजनाओं के लाभ से वंचित है।
असंगठित कमर्कारो की श्रेणी में धोबी, दर्जी, माली, मोची, बुनकर निर्माण, मजदूर, बीडी मजदूर, हड्डी बीनने वाले, रिक्शा चालकों के साथ लगभग 50 प्रकार के मजदूर आते है। लेकिन इन मजदूरों में आज भी शासकीय योजनाओं की जानकारी का अभाव है। कई मजदूर तो ऐसे है जो पंजीयन तो करा लेते है, लेकिन इसके पश्चात योजनाओं का लाभ ही नहीं उठा पाते। योजना के तहत असंगठित कमर्कारों को सिलाई मशीन, सायकल आदि प्रदान किया जाता है। साथ ही उनके बच्चों को छात्रवृत्ति सहित पेंशन देने का भी प्रावधान है। लेकिन ऐसा कम ही हो पाता है। मिली जानकारी के अनुसार असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा अनिधियम के तहत पंजीयन किया जाता है। इसके तहत कमर्कारो को गंभीर बीमारी जैसे किडनी, कैंसर, सिकलिन, हृदय रोग, एड्स, लवका आदि बीमारियों के उपचार हेतु चिकित्सकिय सहायता के रुप में प्रदान किया जाता है। जबकि सामान्य मृत्यु पर, दुर्घटना में मृत्यु पर, स्थाई अंपगता होने पर उनके छात्र-छात्राएं, बच्चों को प्रतिमाह छात्रवृत्ति प्रदान किया जाता है, लेकिन अधिकांश पंजीकृत मजदूर इस योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाते।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!