Uncategorized

मातृभूमि का गौरव बढ़ाने के भाव अपने संकल्प में जोडऩे का काम कर रहा सिल्वर स्टार क्लब

जेन-जी के बाद शुद्ध सनातन पीढ़ी तैयार, यही है जेन-सनातन


धमतरी। सिल्वर स्टार क्लब ये नाम भले अंग्रेजी लग सकता है, लेकिन इस क्लब में जो काम हो रहा है वो आपको हैरान कर देगा, हैरानी इस बात से होगी कि अगले 10 साल में जो युवा देश की दिशा और दशा का स्वरूप तय करेंगे वो युवा आज बाल अवस्था मे है, ये बालक बालिकाएं सनातन आस्थाओं के आदर्श नरसिम्हा स्वरूप का अध्ययन कर रहे है, ये प्रयास सिल्वर स्टार क्लब के बैनर तले किया जा रहा है। पौराणिक कथाओं को सुनने समझने और अपनी मातृभूमि के गौरव बढ़ाने का भाव अपने संकल्प में जोड़ लेने का काम सिल्वर स्टार क्लब कर रहा है। ये नवनिहाल कल जिस भी क्षेत्र में काम करेंगे अपने राष्ट्र और अपने धर्म का ध्वज बुलंद करेंगे। यहाँ ये बतांना महत्वपूर्ण है कि बच्चों को अपने नैतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्य बहुत ही रोचक और मनिरंजक तरीके से सिखाए जा रहे है, बच्चे भी उतनी ही रुचि और उत्साह से उन्हें सिख भी रहे है अपना भी रहे है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!