Uncategorized

नेशनल हेराल्ड मामला में कांग्रेस का भ्रष्टाचार फिर हुआ उजागर – भाजपा

धमतरी-नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा की जा रही वैधानिक कार्रवाई से कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा एक बार फिर देश के सामने आ गया है। भारतीय जनता पार्टी मानती है कि यह मामला कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व द्वारा किए गए गंभीर आर्थिक अनियमितताओं का प्रत्यक्ष प्रमाण है।भाजपा ज़िला मीडिया प्रभारी उमेश साहू ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत बताकर नेशनल हेराल्ड अख़बार के नाम पर कांग्रेस नेताओं ने निजी लाभ के लिए करोड़ों रुपये की संपत्तियों पर कब्ज़ा किया। यह कांग्रेस की परिवारवादी और भ्रष्ट राजनीति का स्पष्ट उदाहरण है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज जांच एजेंसियों पर दबाव बनाने और राजनीतिक प्रतिशोध का आरोप लगाकर जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है, जबकि सच्चाई यह है कि देश की जांच एजेंसियां पूरी स्वतंत्रता और कानून के दायरे में रहकर कार्य कर रही हैं।भाजपा का स्पष्ट मत है कि कानून सभी के लिए समान है। कोई भी व्यक्ति या परिवार कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, यदि उसने भ्रष्टाचार किया है तो उसे कानून के अनुसार जवाब देना ही होगा। भाजपा पारदर्शिता, सुशासन और भ्रष्टाचार मुक्त भारत के संकल्प के साथ कार्य कर रही है।भाजपा कांग्रेस से मांग करती है कि वह जांच एजेंसियों को बदनाम करने के बजाय जनता के सामने तथ्यों के साथ जवाब दे और न्यायिक प्रक्रिया का सम्मान करे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!