Uncategorized

फर्जी आवेदन कर मतदाताओं का नाम कटाने की साजिश के खिलाफ मुस्लिम समाज ने सौंपा ज्ञापन


धमतरी। बुधवार को मुस्लिम समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। सदर शेख मोबिन राजु, हाजी अमीन, हाजी दिलावर रोकडिय़ा ने बताया कि कई बूथों में इस तरह फर्जी आवेदन सौंपकर कहा मतदाताओं का नाम कटाने की साजिश की जा रही है। इस तरह की साजिश को बेनकाब करने के लिए प्रशासन को अलर्ट रहना होगा। सबसे पहले तो आवेदन करने वालों का सत्यापन किया जाए, उनसे नाम के साथ आधार कार्ड व मोबाईल नंबर लिया जाए। संभव हो तो शपथ पत्र मांगा जाए। वहीं जिन लोगो ने फर्जी आवेदन किया उनका मकसद न सिर्फ वैध मतदाताओं का नाम सूची से कटवाना है बल्कि प्रशासन को गलत जानकारी देकर गुमराह करना है। ऐसे लोगो को चिन्हांकित कर कड़ी कार्रवाई किया जाना चाहिए। वहीं किसी का भी नाम फर्जी आवेदन पर न काटा जाए। आवेदन सौंपने वालों में हाजी सलीम रोकडिय़ा, हाजी नवाब खान, हाजी बशीर अहमद, सैय्यद अफजल अली रिजवी, असद खान, मो. जुनैद रिजवी, मो. इरफान गोड़, एमए फहीम, रफीक भाई इत्रवाले, इकबाल शेख आजम, तारिक रजा, हकीम खान, राजु कुरैशी, हाजी आरीफ, हातिम खान, वसीम खिलची, मो. रईस आदि शामिल है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!