Uncategorized

भाजपा कार्यालय के लिए जमीन देने का विरोध में लोहरसी के ग्रामीणों के घेराव में शामिल हुए कांग्रेसी


धमतरी। धमतरी विकासखंड के ग्राम पंचायत लोहरसी में भाजपा कार्यालय के लिए जमीन दिए जाने का विरोध करते हुए ग्रामीणों ने जिला कार्यालय का घेराव कर जमकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर जमीन आबंटन निरस्त करने की मांग की है। गुरुवार को ग्राम विकास समिति अध्यक्ष मुकेश ध्रुव के नेतृत्व में सैंकड़ों की संख्या में ग्रामीण लोहरसी में भाजपा कार्यालय के लिए जमीन दिए जाने के विरोध में जनपद तिराहा के पास एकत्रित होकर नारेबाजी करते हुए जिला कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष तारिणी नीलम चंद्राकर, जिपं सदस्य कविता बाबर, युकां ग्रामीण अध्यक्ष खिलेंद्र ध्रुव, प्रकाश पवार, कमलनारायण सिन्हा, मुकेश नेताम, रोशन साहू, ओंकार सोनवानी, उमेश यादव, जित्तू सोनवानी, पंकज साहू, नंदिनी निर्मलकर, खुशबू जगताप, दीपक सोनकर, बृजदास मानिकपुरी, पुरुषोत्तम साहू, नंदू साहू, विकास साहू, दिलेश्वर साहू, विनय गंबीर, पीताम्बर साहू सहित सैंकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!