Uncategorized

श्री प्रेम प्रकाश आश्रम में हर्षोल्लास से मना शिवरात्रि पर्व,हुआ भगवान शिव क़े सजीव स्वरुप क़े दर्शन

धमतरी में स्वामी टेऊॅंराम नगर में स्थित श्री प्रेम प्रकाश आश्रम में भगवान भोलेनाथ के शिवरात्रि पर्व को हर्ष उल्लास एवं उमंग से मनाया गया.
भगवान भोलेनाथ की बड़ी ही मनोहारी झांकी को आकर्षक एवं सजीव रूप से सजाया गया भगवान शिव शंकर को कैलाश पर्वत पर विराजमान करके उनकी पूजा अर्चना की गई.एक शिवलिंग जो बर्फ से निर्मित कराया गया उसको भगवान नन्दी बाबा के साथ विराजमान किया गया.पूरी झांकी को सुंदर ढंग से फूलों से सजाया गया जो देखते ही मन को मोह रही थी.सुबह 8 बजे आश्रम के प्रभारी संत लोकेश कुमार जी के सानिध्य में महाकाल भगवाल भोलेनाथ एवं श्री प्रेम प्रकाश मण्डल के आचार्यश्री सद्गुरु स्वामी टेऊॅंराम जी महाराज के स्वरूप के सामने सभी भक्तों द्वारा सनातन धर्म की विधि विधान पूर्वक हवन किया गया जिसमें भगवान भोलेनाथ के मंत्रों का उच्चारण कर आहूति दी गई ॐ नमः शिवाय मंत्र की 108 की माला का तीन बार जाप किया गया. भगवान शिव शंकर के भजनों का गायन किया गया एवं सभी भक्तों ने मिलकर भोले बाबा की महाआरती का सुंदर आयोजन किया गया एवं प्रार्थना कर उत्सव की पूर्णाहुति की गई तत्पश्चात वड़ा पाव, सीरा एवं फ्रूट का वितरण किया गया.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!