Uncategorized

लेखराम साहू ने कार्यकर्ताओ संग किया कांकेर भाजपा कार्यालय का घेराव

कांकेऱ प्रभारी ने नव पदाधिकारियो को सौंपा प्रमाण पत्र

भाजपा द्वारा नशे के कारोबार को संरक्षण दिए जाने व इसमें सरकार के लोगों की संलिप्तता का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी कार्यालय कांकेर का घेराव जिला कांग्रेस कमेटी कांकेर के तत्वाधान में कांकेर जिला प्रभारी पूर्व विधायक कुरूद लेखराम साहू के नेतृत्व में किया गया.छत्तीसगढ़ में अवैध अफीम की खेती का मामला सामने आया है जिसमें दुर्ग.बलरामपुर जिले में पुलिस ने कई एकड़ अफीम की खेती पकड़ी है इन्हीं मामले को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने घेराव किया तथा भारतीय जनता पार्टी की सरकार को जमकर कोसा वहीं जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा नवनियुक्त जिला पदाधिकारियो को नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया गया. सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक लेखराम साहू ने कहा कि संगठन को मजबूती बनाने के लिए हमें मिलकर काम करना होगा तथा बूथ स्तर पर लोगों को जोड़कर कांग्रेस के विचारधारा को बताना होगा. विपक्ष में होने के नाते हमारे लिए यह एक अवसर है इसे अच्छी तरह भुनाने होगा तथा लोगों को लोगों की आवाज बनकर सड़क की लड़ाई लड़नी होगी.कार्यक्रम के इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कांकेर बसंत यादव मृदुला भास्कर शंकर ध्रुवा पूर्व विधायक कांकेर वीरेश ठाकुर प्रदेश उपाध्यक्ष सुभद्रा सलाम पुरुषोत्तम. गजेंद्र सरजू शोरी नितिन पोटाई रूप सिंग पोटाई पंच गण.सरपंच गण जनपद सदस्य जिला पंचायत सदस्य पार्षद ब्लॉक प्रभारी एवं सदस्य तथा कांग्रेस कार्यकर्ता कॉफी संख्या में उपस्थित थे.

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!