महावीर इंटरनेशनल शाखा द्वारा निशुल्क नेत्र जांच परीक्षण एवं चश्मा वितरण शिविर का आयोजन,200 मरीज हुए लाभान्वित
85 मरीजों को किया गया निशुल्क चश्मा वितरण , 45 मरीज मिले मोतियाबिंद क़े मरीज

महावीर इंटरनेशनल शाखा धमतरी द्वारा शुक्रवार को निशुल्क नेत्र जांच परीक्षण एवं चश्मा वितरण कार्यक्रम ग्राम बगदेही में आयोजित किया गया जिसमें 200 मरीज लाभान्वित हुऐ , 85 मरीजों को निशुल्क चश्मा वितरण किया गया , 45 मरीज मोतियाबिंद से ग्रसित पाए गए जिनके ऑपरेशन हेतु आगे कार्यवाही हेतु मरीजों की लिस्ट अरबिंदो नेत्रालय रायपुर को दी गई । इस अवसर पर मुख्य सेवा अरविंदो नेत्रालय रायपुर के डॉ राधा लक्ष्मी साहू मुकेश प्रधान एस आचार्या गौरव यादव मुस्कान चंद्रा तमन्ना चौधरी विक्रम गिरधर वैभव नाथ पांडे ने प्रदान की.
कार्यक्रम के सहयोग दाता रिखब चंद बसंत ओसवाल बगदेही,कुरूद,धमतरी रहे शाखा द्वारा उनका सामान कर प्रतीक चिन्ह भेट किया गया , चश्मा डॉ निरंजन हरितवाल द्वारा उपलब्ध कराया गया शाखा उनकी अनुमोदना करते हुए साधुवाद किया गया.शाखा के सिद्धार्थ सेठिया द्वारा अपने फॉर्म हाउस के स्वीट कॉर्न अरबिंदो नेत्रालय की टीम को भेट की उनकी भी अनुमोदना एवं साधुवाद किया गया.
कार्यक्रम को सफल बनाने मे छत्तीसगढ़ जोन अध्यक्ष ज्ञानचंद लुणावत , रीजन 9 के डायरेक्टर अशोक पारख , धमतरी शाखा अध्यक्ष निलेश लुंकड ,खेमचंद गोलछा , स्वरूप बेद , सिद्धार्थ सेठिया ,विनोद चौरडिया , अध्यक्षा नीलू लुणावत , शोभा बैद , पूजा सेठिया एवं अरबिंदो नेत्रालय रायपुर की पूरी टीम का भरपूर सहयोग मिला।।
कल होगा गन्ना रस वितरण, गायों को खिलाई जाएगी गुड़ रोटी
महावीर वीरा शाखा द्वारा 24वे तीर्थंकर भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के शुभ अवसर पर 29 मार्च रविवार को समय 11 से 12 बजे गन्ना रस वितरण स्थान आमंत्रण ज्वैलर्स क़े पास किया जायेगा. गन्ना रस के सहयोग दाता ज्ञानचंद लुणावत एवं नीलू लुणावत परिवार है.साथ ही उसी दिन धमतरी गौशाला में गौ माता को गुड़ और रोटी महावीर प्रसादी खिलाई जाएगी , गौ माता को महावीर प्रसादी के सहयोग दाता विनय ममता लुंकड परिवार है. उक्त जानकारी अध्यक्ष श्रीमती नीलू ज्ञानचंद लुणावत महावीर इंटरनेशनल महावीर वीरा ग्रुप शाखा धमतरी, सचिव श्रीमती मधु अनिल बैद महावीर इंटरनेशनल महावीर वीरा ग्रुप शाखा धमतरी ने दी है.


