Uncategorized

हनुमान जयंती पर शिवपुर में भव्य रामायण का आयोजन,जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा रहे मुख्यातिथि

ग्राम पंचायत सिरसिदा के आश्रित ग्राम शिवपुर में हनुमान जयंती के पावन अवसर पर भव्य रामायण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भगवान हनुमान की विधिवत पूजा-अर्चना कर आरती की गई और पूरे गांव में भक्तिमय वातावरण बना रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा रहे। उनके साथ नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा, सभापति एवं जनपद सदस्य प्रेमलता नागवंशी, पार्षद अम्बिका ध्रुव, भाजपा मंडल नगरी के महामंत्री रूपेंद्र साहू, राजू गोयल, हुलास शर्मा, सुरजीत खनूजा, भगवान सिंह ठाकुर, आनंद अवस्थी, गोपाल सिंह ठाकुर, पत्रकार अभिनव अवस्थी, तरुण निषाद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि अरुण सार्वा ने अपने संबोधन में कहा कि यह कार्यक्रम पिछले लगभग 30 वर्षों से निरंतर आयोजित किया जा रहा है, जो गांव की एकता और सांस्कृतिक समृद्धि का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार भगवान हनुमान ने अपना संपूर्ण जीवन भगवान राम की सेवा में समर्पित किया, उसी प्रकार हमें भी समाज और जनसेवा के लिए समर्पित भाव से कार्य करना चाहिए।
इस अवसर पर ग्रामीणों की मांग को ध्यान में रखते हुए उन्होंने सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए एक भवन निर्माण कराने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि आगामी सत्र में इस दिशा में कार्य प्रारंभ किया जाएगा।
कार्यक्रम का समापन भक्तिमय वातावरण में हुआ, जिसमें ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!