Uncategorized

भाजपा का संकल्प है कि शासन की हर योजना बिना किसी भेदभाव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे : रंजना साहू

ग्राम रुद्री में गांव चलो, घर चलो अभियान के तहत पूर्व विधायक ने भाजपा महिला मोर्चा व मण्डल मोर्चा के साथ किए सघन जनसंपर्क, योजनाओं की दी जानकारी


धमतरी. भारतीय जनता पार्टी के गांव चलो-घर चलो अभियान के अंतर्गत ग्राम रुद्री में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू ने सघन जनसंपर्क करते हुए हितग्राहियों एवं लाभार्थियों से मुलाकात किए। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के बीच बैठकर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके निराकरण का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के दौरान श्रीमती रंजना साहू ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी ग्रामीणों को दी। उन्होंने बताया कि सरकार का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पारदर्शिता के साथ पहुंचाना है, जिससे हर वर्ग का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके। इस अवसर पर श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार गरीब, किसान, महिला एवं युवा वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है, ह्यगांव चलो, घर चलोö अभियान का उद्देश्य सीधे जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को समझना और त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। हमारा संकल्प है कि शासन की हर योजना बिना किसी भेदभाव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और लोगों का जीवन स्तर बेहतर हो। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती अनिता मुकेश यादव ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और सरकार की विभिन्न योजनाएं उन्हें सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं, उज्ज्वला योजना, स्व-सहायता समूह और अन्य योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। महिला मोर्चा का उद्देश्य भी है कि अधिक से अधिक महिलाओं तक इन योजनाओं की जानकारी पहुंचे और वे इनका लाभ उठाकर सशक्त बनें। इस अवसर पर गंगरेल मंडल अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मोनिका देवांगन, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती श्यामा साहू, पवित्रा दीवान, ग्राम पंचायत सरपंच लक्ष्मी बंया, ज्योति, अनिता वर्मा, जयंती साहू, उत्तरा ध्रुव, सरोज सोनवानी, संजना साहू, मुकेश यादव, प्रीतम साहू, सुशांत कानपिल्लेवार, गोपाल साहू, संजय साहू, नारायण साहू, झमिर बाई, सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, महिला मोर्चा की कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर गांव के समग्र विकास एवं जनकल्याण के संकल्प को दोहराया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!