खेल में जो खेलेगा वही जीतेगा-:पं.राजेश शर्मा
खेल पखवाड़ा के तहत क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित होने पर खिलाड़ी रहे उत्साहित, महाकाल इलेवन विजयी होकर 1 लाख 51 हजार जीते

खेल का मैदान समाज में करता है सकारात्मक ऊर्जा का संचार-: राजेंद्र शर्मा
खेल के धरातल को समृद्ध करने खेल पखवाड़ा का योगदान अतुलनीय -: विजय मोटवानी
धमतरी-एम पी एल कप सीजन -4 का फाइनल मुकाबला में संघर्षपूर्ण शुरुआत के बाद महाकाल वारियर्स ने जीत का सेहरा अपने सर बांधा उन्होंने फाइनल मुकाबले में एस पी एन स्टार को 27 रनों से हराकर इस सीजन की ट्रॉफी और 1 लाख 51 हजार रुपये का नकद पुरस्कार अपने नाम किया। पुरस्कार वितरण समारोह देर रात्रि को संपन्न हुई जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित आयोजक पंडित राजेश शर्मा ने कहा कि खेल में प्रथम आने या द्वितीय आने से ज्यादा महत्वपूर्ण खेलना है और प्रतियोगिता में भाग लेना है जो खेलेगा वही जीतेगा। वही राजेंद्र शर्मा ने कहा कि खेल का मैदान जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है इसलिए युवा वर्ग खेल को अपने जीवन का अनिवार्य हिस्सा के रूप में दैनिक दिनचर्या में शामिल करें यही इस आयोजन की सार्थकता है वहीं विजय मोटवानी ने कहा कि धमतरी के खेल जगत को समृद्ध करने के लिए पंडित राजेश शर्मा का योगदान अतुलनीय है जिसके लिए संपूर्ण युवा समाज की ओर से मैं उन्हें धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त करता हूं मंच पर महेंद्र पंडित, योगेश रायचुरा,पार्षदगण तालिन्न पुरी गोस्वामी, पिंटू यादव, कुलेश सोनी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
ज्ञात हो कि एस पी एन स्टार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।महाकाल वारियर्स ने निर्धारित 10 ओवरों में सभी 10 विकेट खोकर 95 रन बनाए।एस पी एन स्टार ने लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम 10 ओवरों में 9 विकेट पर मात्र 68 रन ही बना सकी।महाकाल वारियर्स 27 रनों से विजयी रही।विजेता महाकाल वारियर्स 1,51,000 रूपये और ट्रॉफी,उपविजेता एस पी एन स्टार 81,000 रूपये और ट्रॉफी,तृतीय एस पी चैंपियन को 51,000 रूपये और ट्रॉफी,चतुर्थ इंडियन फाइटर टीम को 41,000 रूपये और ट्रॉफी प्रदान किया गया.मैन ऑफ़ दा मैच फाइनल मिथिलेश बघेल (48 रन) को 5,000, पहले सेमीफाइनल मे मैन ऑफ़ दा मैच मैच त्रिलोक बाल्मीकि को 3,000,दूसरे सेमीफाइनल मे.मैन ऑफ़ दा मैच सोनू बैस को 3,000,मैन ऑफ द सीरीज शुभम इद्दनानी बने जिन्होंने 193 रन, 8 विकेट लिए उन्हें 10,000 ट्रॉफी दिया गया.त्रिलोक वाल्मीकि को जिन्होने 162 रन, और 6 विकेट लिए उन्हें 5,000 और ट्रॉफी दिया गया.टॉप के 2 लोगो को सीरीज प्रदान किया गया।सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन बेस्ट बैट्समैन कुंदन पांडेय (162 रन, 4 मैच) जिन्हे 5,000,बेस्ट बैट्समैन छोटू साहू (162 रन, 6 मैच) जिन्हे 3,000 रूपये दिए गए.बेस्ट बॉलर कुशल वर्मा (14 विकेट) 5,000,सोनू बैस (8 विकेट) 3,000 टॉप के दो बेस्ट बॉलर को बेस्ट बॉलर का अवार्ड दिया गया।बेस्ट फील्डर रिंकू रजक ट्रॉफीदिया गया.विशेष कैटेगरी पुरस्कार 2,000 प्रत्येक ट्रॉफी,डायमंड अवार्ड प्रदीप नायक,सुपर गोल्ड अवार्ड सौरभ निर्माण,गोल्ड अवार्ड ओमी यादव,सिल्वर अवार्ड कुशल वर्मा को प्रदान किया गया.धमतरी क्रिकेट क्लब इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी मुख्य अतिथियों, आयोजन समिति, 16 टीम मालिकों, 208 खिलाड़ियों और धमतरी की शानदार जनता का शुक्रिया अदा किया गया.
