Uncategorized

सेजस बठेना के विद्यार्थियों ने देखा चंद्रयान-3 की लैंडिंग का सीधा प्रसारण

चंद्रमा के सतह पर सफल लैंडिंग होने पर कलेक्टर श्री रघुवंशी ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं

धमतरी. भारत के वैज्ञानिकों द्वारा चन्द्रमा की भौगोलिक स्थिति की जानकारी लेने हेतु बीते दिनों चन्द्रयान-3 को चन्द्रमा की सतह पर भेजा गया था, जो आज शाम 5.30 बजे चन्द्रमा की सतह पर सफल लैडिंग किया। इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए कलेक्टर श्री ऋतुराज रघुवंशी के निर्देश पर जिले के स्कूलों में चन्द्रयान-3 की लैंडिंग का सीधा प्रसारण देखने की व्यवस्था की गई थी।

स्थानीय स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल बठेना के विद्यार्थियों ने आज शाम चन्द्रयान-3 की चन्द्रमा की सतह पर सफल लैंडिंग होने का सीधा प्रसारण देखा। कलेक्टर श्री रघुवंशी ने चंद्रमा के सतह पर चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग होने पर जिलेवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज पूरे भारत के लिए अभूतपूर्व अविस्मरणीय और ऐतिहासिक दिन है और इस पल के साक्षी टी. व्ही. चैनल के माध्यम से देशवासी भी बने।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!