Uncategorized

स्वच्छता अभियान को मिला समर्थन वार्डों में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत

पार्षद एवं वार्डवासियों ने आयुक्त प्रिया गोयल का किया सम्मान


धमतरी. नगर निगम द्वारा स्वच्छता को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल की गई जिसके तहत गोकुलपुर एवं रामपुर में सफाई जन चौपाल का आयोजन किया गया। इस अभियान में पार्षद एवं वार्डवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई। सफाई अभियान को सफल बनाने और नागरिकों को जागरूक करने के इस प्रयास की सराहना करते हुए आयुक्त प्रिया गोयल का बुके देकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त पीसी सार्वा, पार्षद प्रकाश सिन्हा,गजेंद्र कंवर समेत नगर निगम के अन्य अधिकारी,कर्मचारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सफाई चौपाल में चर्चा के दौरान वार्डों में बने सामुदायिक भवनों के शुल्क निर्धारण का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही अपील किया गए कि सामुदायिक भवनों में कार्यक्रम होने के बाद वहां का कचरा नगर निगम को सौंपा जाए, जिससे सफाई व्यवस्था बनी रहे। नगर निगम ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे सफाई बनाए रखने में सहयोग करें और अपने वार्डों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में भागीदार बनें।


यूजर चार्ज टैक्स वसूली पर सभी का सहयोग जरूरी
नगर निगम द्वारा यूजर चार्ज टैक्स की वसूली को लेकर भी चर्चा की गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि नगर निगम की वित्तीय व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सभी वार्डवासियों का सहयोग आवश्यक है। स्वच्छता और नगर सेवा सुधार के लिए टैक्स का नियमित भुगतान जरूरी है, ताकि निगम की सेवाएं प्रभावी बनी रहें।


मोटर पंप संचालन को लापरवाही पर नोटिस
रामपुर डबरीपारा में मोटर पंप संचालन में लापरवाही की शिकायत सामने आई। वार्डवासियों के अनुसार मोटर पंप निर्धारित समय में चालू नहीं किया जा रहा था,जिससे डबरी मे पानी भरा रहता है। इस पर संज्ञान लेते हुए आयुक्त ने मोटर पंप चालक को नोटिस जारी किया और जल आपूर्ति में लापरवाही को गंभीरता से लेने की बात कही। इसके अलावा सदर दक्षिण वार्ड एवं मराठा पारा में भी सफाई चौपाल का आयोजन मराठा मंगल भवन में हुआ, वार्ड की समस्याओं पर चर्चा हुई। पार्षद अनिता अग्रवाल एवं सतीश पवार ने वार्डवासियों की ओर से नाली सफाई, बिजली खंभों की मरम्मत,जल निकासी जैसी बुनियादी सुविधाओं की मांग प्रशासन के समक्ष रखी। नगर निगम ने इन समस्याओं के समाधान के लिए जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!