ओमप्रकाश व भारती शर्मा ने तपती गर्मी में राहगीरों को पिलाया शीतल मठा

सार्थक ग्रीन धमतरी के तत्वावधान में ओमप्रकाश शर्मा एवं श्रीमती भारती शर्मा द्वारा पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर भीषण गर्मी और तेज धूप से राहत प्रदान करने के उद्देश्य से शीतल एवं स्वास्थ्यवर्धक मठा सेवा का आयोजन किया गया। इस सेवा का लाभ बड़ी संख्या में राहगीरों, रिक्शा चालकों, ऑटो चालकों, ई-रिक्शा चालकों, मोटरसाइकिल सवारों, साइकिल चालकों, कार एवं अन्य वाहन चालकों, श्रमिकों तथा आम नागरिकों ने प्राप्त किया।
सेवा स्थल पर दिनभर शीतल एवं स्वास्थ्यवर्धक मठा का वितरण किया गया। गर्मी से राहत मिलने पर अधिकांश राहगीरों ने आत्मीय भाव से थैंक यू कहकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की तथा इस सेवा कार्य की सराहना की। कई लोगों ने कहा कि भीषण गर्मी के समय इस प्रकार की सेवाएं लोगों को राहत और ऊर्जा प्रदान करती हैं।
सेवा कार्य को सफल बनाने में वरिष्ठ सहयोगी गोपाल शर्मा की विशेष भूमिका रही। शर्मा दम्पति के साथ ही दिलीप लोढा, महेंद्र सोनी एवं सुशील शर्मा ने स्वयं आगे बढ़कर रिक्शा चालकों, ऑटो चालकों, ई-रिक्शा चालकों, मोटरसाइकिल सवारों, साइकिल चालकों, कार चालकों तथा अन्य राहगीरों तक पहुंचकर मठा वितरित किया और उन्हें गर्मी से राहत प्रदान करने का प्रयास किया।
इस अवसर पर अनिता सोनी, अंजू लोढा, वर्षा खंडेलवाल, परिधि खंडेलवाल, स्नेहा राठौड़, ज्योति शांडिल्य, सुभाष मलिक एवं सरिता दोशी सहित सभी सहयोगियों ने सेवा कार्य में सक्रिय सहभागिता निभाई। सभी ने सेवा, सद्भाव एवं आत्मीयता के साथ राहगीरों का स्वागत कर उन्हें शीतल मठा प्रदान किया।
उल्लेखनीय है कि ,यह सेवा आयोजन ओमप्रकाश शर्मा द्वारा अपनी जीवनसंगिनी श्रीमती भारती शर्मा के जन्मदिन के अवसर पर किया गया।
