Uncategorized

साय सरकार ने प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए साल भर में किया लगातार कार्य

पूर्व विधायक पिंकी शिवराज शाह व जिला भाजपा मंत्री राजेन्द्र गोलछा ने कहा प्रदेश के सर्वागीण विकास व सुशासन स्थापित करने में विष्णुदेव साय सरकार रही सफल

नगरी । भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री, पूर्व विधायक पिंकी शिवराज शाह व जिला भाजपा मंत्री राजेन्द्र गोलछा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार का एक वर्ष पूर्ण होने पर इस कार्यकाल को उपलब्धियों से भरा माना है। उन्होने कहा कि हमारी सरकार का पहला साल आप सभी की सहभागिता और विश्वास के साथ विकास के लिए समर्पित रहा।
छत्तीसगढ़ में बीजेपी सरकार के कार्यकाल का एक साल 13 दिसंबर को पूरा हुआ। इस मौके पर उन्होंने कहा कि 13 दिसम्बर को हमारी सरकार का पहला साल पूरा हुआ। बीते 12 महीनों में छत्तीसगढ़ प्रदेश ने विकास के नये आयाम स्थापित किए हैं। विकसित भारत के निर्माण के लिए विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के अपने संकल्प को पूरा करने की दिशा में हम सफलता के साथ लगातार आगे बढ़े हैं। इस दौरान भाजपा सरकार ने प्रदेश के सभी वर्गों के कल्याण के लिए काम किया और उपलब्धियां हासिल की, साय सरकार की प्राथमिकता में वे लोग रहे जो सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े हुए हैं। भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री, पूर्व विधायक पिंकी शिवराज शाह व जिला भाजपा मंत्री राजेन्द्र गोलछा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने हमें अंत्योदय का संदेश दिया है। इसी के अनुरूप साय सरकार ने प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक विकास को पहुंचाने के लिए लगातार काम किया है। हमने राज्य के जनजातीय समाज के गौरव को फिर से ऊंचाई पर स्थापित करने में सफलता प्राप्त की है। उनकी आय और रोजगार में वृद्धि के लिए अनेक कदम उठाए गए। तेन्दूपत्ता संग्रहण दर 4 हजार रुपए मानक बोरा से बढ़ाकर 5 हजार 500 रुपए मानक बोरा कर दी गई, जनजातीय क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नई उद्योग नीति में पर्यटन को शामिल किया गया। साय सरकार की नई उद्योग नीति से राज्य के औद्योगिक क्षेत्र में भी विकास की नई संभावनाओं का सृजन हुआ है। यह नीति प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगी। इस नीति को रोजगार परक बनाया है। किसानों से किया गया वादा पूरा करते हुए 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर और 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान की खरीदी की जा रही है। प्रदेश की माताओं-बहनों से किए गए वादे को पूरा करते हुए महतारी वंदन योजना शुरू की गई। इसका लाभ 70 लाख माताओं-बहनों को मिल रहा है। साय सरकार की एक बड़ी कामयाबी यह भी है कि बस्तर के अंदरूनी गांव तक लोकतंत्र और विकास की किरणों को पहुंचाने में सफल हुए। नक्सलवाद खात्में के लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ें हैं। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद अब अंतिम सांसें गिन रहा है। प्रधानमंत्री मोदी की गांरटी को पूरा करने में साय सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाये है। कुल मिलाकर कहा जाए तो प्रदेश के सर्वागीण विकास व सुशासन स्थापित करने में विष्णुदेव साय सरकार सफल रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!