भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस ने जारी की मंडल प्रभारी एवं सह-प्रभारी की सूची
संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने अनुभवी कार्यकर्ताओं को मिली जिम्मेदारी

धमतरी। भारतीय जनता पार्टी जिला धमतरी के जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस ने संगठनात्मक मजबूती, आगामी कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन तथा मंडलों में बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से जिले के 13 मंडलों के लिए प्रभारी एवं सह-प्रभारियों की घोषणा की है। जारी सूची के अनुसार संगठन के वरिष्ठ एवं अनुभवी कार्यकर्ताओं को विभिन्न मंडलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।जारी सूची के अनुसार शहर मंडल के प्रभारी विजय साहू एवं सह-प्रभारी कविंद्र जैन, आमदी मंडल के प्रभारी राकेश साहू एवं सह-प्रभारी श्यामा साहू, रावां मंडल के प्रभारी चेतन हिंदुजा एवं सह-प्रभारी उमेश साहू, भोथली मंडल के प्रभारी महेंद्र पंडित एवं सह-प्रभारी राजीव सिन्हा, गंगरेल मंडल के प्रभारी हेमंत चंद्राकर एवं सह-प्रभारी अविनाश दुबे, कुरूद मंडल के प्रभारी कुलेश्वर चंद्राकर एवं सह-प्रभारी थनेश्वर साहू, भखारा मंडल के प्रभारी आनंद यदु एवं सह-प्रभारी छत्रपाल बैस, सिर्री मंडल के प्रभारी पुष्पेंद्र साहू एवं सह-प्रभारी जीवन साहू, मेघा मंडल के प्रभारी होरीलाल साहू एवं सह-प्रभारी डग्रेश्वर सोनकर, नगरी मंडल के प्रभारी मोहन नाहटा एवं सह-प्रभारी महेंद्र नेताम, मगरलोड मंडल के प्रभारी श्रवण मरकाम एवं सह-प्रभारी विजय यदु, बेलरगांव मंडल के प्रभारी अकबर कश्यप एवं सह-प्रभारी राकेश चौबे तथा कुकरेल मंडल के प्रभारी विकल गुप्ता एवं सह-प्रभारी महेश गोटा नियुक्त किए गए हैं।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठन आधारित दल है, जहां कार्यकर्ताओं की क्षमता और समर्पण के आधार पर जिम्मेदारियां दी जाती हैं। उन्होंने कहा कि मंडल प्रभारी एवं सह-प्रभारी संगठन और कार्यकर्ताओं के बीच सेतु का कार्य करेंगे तथा केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया।भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना साहू ने कहा कि भाजपा का संगठनात्मक ढांचा ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। मंडल प्रभारी एवं सह-प्रभारियों की नियुक्ति से संगठन की गतिविधियों में और अधिक गति आएगी तथा बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा निरंतर प्रशिक्षण, संवाद और संगठन विस्तार के माध्यम से कार्यकर्ताओं को नेतृत्व के अवसर प्रदान करती है।नगर निगम धमतरी के महापौर रामू रोहरा ने कहा कि भाजपा में प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी क्षमता के अनुरूप कार्य करने का अवसर मिलता है। मंडल स्तर पर नियुक्त प्रभारी एवं सह-प्रभारी संगठन के कार्यक्रमों को धरातल तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा का मजबूत संगठन ही उसकी निरंतर सफलता का आधार है।जिला प्रभारी डॉ. किरण बघेल ने कहा कि आगामी समय में संगठन के कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। ऐसे समय में मंडल स्तर पर सक्षम और सक्रिय टीम का होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सभी प्रभारी एवं सह-प्रभारी संगठन की रीति-नीति के अनुरूप कार्य करते हुए कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित करेंगे तथा पार्टी के विचारों और योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।जिला संगठन ने सभी नवनियुक्त प्रभारी एवं सह-प्रभारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि उनके नेतृत्व में प्रत्येक मंडल संगठनात्मक दृष्टि से और अधिक मजबूत होगा तथा भाजपा के आगामी अभियान और कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न होंगे।
