Uncategorized

साय सरकार के राज में घरेलू दरों में सांय सांय वृद्धि से जनता है बेहद परेशान – लेखराम साहू

कुरुद के पूर्व विधायक एवं राष्ट्रीय समन्वयक पिछड़ा वर्ग कांग्रेस नई दिल्ली लेख राम साहू ने राज्य सरकार द्वारा घरेलू बिजली की दरों में इस साल 30 से 50 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि को जनता के साथ अन्याय करार दिया है कृषि पंप के लिए विद्युत की दरों में 40 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि हुई है गैर घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को भी प्रति यूनिट 20 से 40 पैसे हर माह ज्यादा देने होंगे बिजली की नई दरें 1 जुलाई से लागू होगी पिछले साल भी 10 से 20 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि की गई इस साल भी बिजली की दरों में वृद्धि आम जनता की जेब पर सीधे डकैती डालने जैसा है. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सर प्लस बिजली वाला राज्य है अपने ही राज्य में आम जनता महंगी बिजली खरीदने को मजबूर है यह समझ नहीं आता है कि एक तरफ 600 करोड़ रूपया बिजली बिल बड़े बकाया दरों से वसूल नहीं पा रही है और दूसरी ओर लगातार बोझ डाल रही है लेखराम साहू ने कहा कि पहले ही प्रदेश की जनता बिजली बिल और बिजली कटौती से परेशान है जब से भाजपा की सरकार आई है तब से प्रत्येक घरों का बिजली बिल दोगुना से तीन गुना ज्यादा आ रहा है सरकार ने बिजली बिल हाफ योजना भी बंद कर दी सरकार की कंपनियों का खर्च कम करने की बजाय आम उपभोक्ताओं पर भार डाल रही है
डबल इंजन की सरकार और मोदी की गारंटी पूरी तरह से फैल नजर आ रही है जितने भी सरकारी संस्था है सभी जगह मारामारी है विकास के सभी कार्य धप हो गए हैं बारी-बारी से सभी को परेशान किया जा रहा है किसान खाद से परेशान माता बहने महतारी योजना से परेशान पेंशनधारी पेंशन से परेशान मोदी के गारंटी के तहत योजना बहुत बनाए गए लेकिन सफल योजना एक भी ना रहा.
उन्होंने कहा कि यदि बिजली की बड़ी बिल सरकार वापस नहीं लगी तो आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी महंगी बिजली के विरोध में बड़ा आंदोलन करेगी
डबल इंजन की सरकार छत्तीसगढ़ के विकास के लिए प्रतिबद्ध रहने की बात करने वाली सरकार आज जनता के सिर दर्द बनकर रह गया है आम जनता महंगाई एवं खाद बीज से ऐसे ही परेशान हैं ऊपर से सरकार द्वारा महंगाई पर बेलगाम घोड़ा दौड़ा रहे हैं आम जनता के लिए जीवन अब साधारण नहीं रह गया है यह जीवन अब संघर्ष मय हो गया है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!