Uncategorized

विधायक अजय चन्द्राकर बन सकते है केबिनेट मंत्री, जिले के विकास को मिलेगी गति

कुरुद विधानसभा पांचवी बार निर्वाचित हुए है विधायक

पूर्व में दो बार रह चुके है राज्य सरकार में मंत्री, संभाल चुके है कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी

धमतरी। प्रदेश में भाजपा की प्रचंड जीत के पश्चात भाजपा विधायक दल ने कुनकुरी विधायक विष्णुदेव साय को अपना नेता चुना है। ऐसे में विष्णुदेव साय 13 दिसम्बर को मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे। बताया जा रहा है कि उनके साथ दो विधायक अरुण साव व विजय शर्मा उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। मुख्यमंत्री का नाम तय होने के पश्चात अन्य विभागों के मंत्रालय का बटवारा भी होना है। ऐसे में चर्चा हो रही है कि कुरुद विधायक अजय चन्द्राकर को एक बार फिर केबिनेट में शामिल किया जा सकता है। इन चर्चाओं से जिले की जनता में विकास की उम्मीदे बढऩे लगी है।उल्लेखनीय है कि अजय चन्द्राकर कुरुद विधानसभा में हुए बीते 6 चुनाव में से 5 चुनाव में जीत दर्ज की है। प्रदेश के वरिष्ठ विधायक है। वर्तमान में भाजपा के मुख्यप्रवक्ता है और पार्टी का पक्ष विभिन्न मंचो पर दमदारी से रखते रहे है। वे पूर्व में दो बार राज्य सरकार मे केबिनेट मंत्री रह चुके है। उन्हें पूर्व में शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण पंचायत एवं विकास विभाग जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। जिस पर वे खरा उतरे थे। राज्य में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनी है। ऐसे में पांचवी बार विधायक निर्वाचित होने पर विष्णुदेव साय के केबिनेट में उन्हें मंत्रालाय के साथ ही महत्वपूर्ण विभाग मिलने की चर्चा आम है। इन चर्चाओं से न सिर्फ कुरुद विस बल्कि जिले वासियों की उम्मीदे बढ़ गई है। बता दे कि जिले के तीन विधानसभा में से धमतरी व सिहावा में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। जिले से एक मात्र भाजपा विधायक कुरुद से अजय चन्द्राकर चुनकर आये है। उनके अनुभव सक्रियता, प्रखरवक्ता व पूर्वअनुभव आदि गुणों को देखते हुए उन्हें मंत्रीमंडल में शामिल करने पूरी संभावना है। बता दे कि धमतरी जिले के तीनों विधानसभा में कई बहुप्रतिनिधि मांगे आज भी अधूरी है। बुनियादी सुविधाओं के साथ ही इन मांगो को पूरा कर जनता को विकास की सौगात दिलाने जिले से सरकार में मजबूत नेतृत्व की आवश्यकता है। ऐसे में जिले के विकास के लिए विधायक अजय चन्द्राकर का मंत्री बनना महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!