Uncategorized

योगेश फाउंडेशन के मार्गदर्शन में अनेक समाज सेवकों, मातृशक्तियों ने किया योगाभ्यास

योग प्रदर्शन का वस्तु नहीं महान भारतीय दर्शन है - अंकिता


धमतरी। योग दिवस के 12 वे संस्करण की योगा फॉर हेल्दी एंजिग पर आधारित इस कार्यक्रम में अनेक समाज सेवकों, मातृशक्तियों, जनप्रतिनिधि, अशासकीय संस्थाओं के प्रतिनिधियों , स्वदेशी जागरण मंच के सदस्य, सामाजिक संगठनों,युवाओ तथा वरिष्ट नागरिकों ने उत्साह पूर्वक सहभागिता करते हुए योगेश फाउंडेशन के मार्गदर्शन पर सामूहिक योगाभ्यास किया और योग को अपने दिनचर्या में अपनाने का संकल्प लिया।इस अवसर पर समाज सेवी राजू गुप्ता ने कहा कि,योग को केवल कुछ आसनों या व्यायामों तक सीमित करके नहीं देखा जा सकता ।यह जीवन को समझने और सही ढंग से जीने का विज्ञान है।इसी कड़ी में समाज सेवक वेद प्रकाश देवांगन समाज ने कहा कि,योग का अभ्यास मन और शरीर दोनों को नियंत्रित करने में सहायता करता है तथा व्यक्ति को भावनात्मक रूप से अधिक संतुलित बनाता हैं। योग फॉर हेल्दी एंजिग के तहत् टीचर सुश्री संतोषी निंबाडकर योग सहायिका ट्रेनर श्रीमति ममता ठाकुर ने सभी सदस्यों को बालासन, भुजंगासन, ताड़ासन, वक्रासन,वीर भद्रासन, शवासन, भर्जरी आसन,हलासन, प्राणायाम, अलोम विलोम,सूर्य नमस्कार योग कराकर योग से होने वाले स्वास्थ्य लाभ एवं मानसिक तनाव व अवसाद से मुक्त रहने के उपाय बताये।इस अवसर पर मुख्य रूप से भूपेन्द्र मिश्रा, शत्रुघ्न सिंह सोम,प्रदीप गुप्ता, पिंटू पार्षद युगल किशोर यादव,संदीप गायकवाड, लक्ष्मण जग्यासी,हरीश पाठक,लखन सिन्हा, राजू गुप्ता,मुकेश पटेल,अशोक साहू,प्रकाश पटेल, राजेश यादव, रोहित सोनी,संजय कोटवानी भुनेश्वर सोनी,संजय बरडिया, सत्यनारायण महावर, अनिल खंडेलवाल,वेद प्रकाश देवांगन,हरेश भोजवानी,लक्की बख्तानी,अनिल भोजवानी, श्रीमती अंकिता रत्नेश मिश्रा, श्रीमती संगीता कोटवानी,श्रीमती सपना देवानी,श्रीमती हर्षा देवानी,श्रीमती रजनी लख्वानी, श्रीमती सीमा लखवानी, श्रीमती शीला भोजवानी, श्रीमती सुनीता जैन,श्रीमती सपना धामेचा,सुश्री संतोषी निंबाडकर,श्रीमती ममता ठाकुर आदि बड़ी संख्या मे उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!