डोड़की ने अगली पीढ़ी के लिए भक्ति की विरासत सँजोई है- पं.राजेश शर्मा
राम छत्तीसगढ़ के भांचा,हमे रामायण हर घर तक पहुँचानी है -महेंद्र पंडित

धमतरी के डोडकी गांव मे दो दिवसीय अखंड मानस गान का आयोजन किया गया, ये लगातार 28वां वर्ष है जब ॐ नवजागरण गणेशोत्सव समिति ने ये आयोजन किया है।
अखंड मानस गान को सुनने हमेशा को तरहः पूरा गांव इकट्ठा हुआ, और सभी ने गोस्वामी तुलसीदास के दोहों से श्री राम चरित्र को सुना, इस आयोजन से पूरे गांव में भक्ति और अध्यात्म का माहौल बन गया।
आयोजन के मुख्य अतिथि समाजसेवी और भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पँ राजेश शर्मा रहे, पँ राजेश ने कहा कि लगातार 28 साल तक ऐसे आयोजन करते रहना बड़ी बात है, डोडकी ने इस परंपरा को न सिर्फ जिंदा रखा बल्कि अब ये परंपरा अगली पीढ़ी के लिए विरासत बन चुकी है।
बीजेपी जिला महामंत्री महेंद्र पंडित ने कथा श्रवण कर रहे भक्तों से आव्हान किया कि घर घर में रामायण हो और युवा पीढ़ी रमाया का पाठ करे देश को विदेशी विचारधारा साम्यवाद के वामपंथ के चुंगल से पूर्ण मुक्त कराना ही लक्ष्य होना चाहिए
इस आयोजन में विशेष रूप से विकास शर्मा लोकेश दागा उपस्थित रहे साथ ही
चमन साहू समिति अध्यक्ष योगेश्वर देवांगन उपाध्यक्ष राजेंद्र सिन्हा कोषाध्यक्ष देमंत सिन्हा सचिव कुलरेश्वर ध्रुव
तेजराम सिन्हा मनीष ध्रुव हरीश सिन्हा दिलीप सिन्हा शैलेन्द्र ध्रुव बेनीराम सिन्हा तरुण सिन्ह लोकेश सिन्हा खुबलाल साहू चंदू साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मातृशक्ति की उपस्थिति थी.