निगम घेराव पर भाजपा पार्षदों ने पलटवार करते हुए कहा यह कांग्रेस की नौटंकी व दिखावा है
भाजपा के 138 वर्ष विकास का तो कांग्रेस के पांच वर्ष विनाश के नाम से रहेगा सदैव यादगार - विजय मोटवानी

धमतरी। कांग्रेस के पार्षदों द्वारा नगर निगम के घेराव किया जाने के ऐलान के पश्चात भारतीय जनता पार्टी के पार्षदगण भी अलर्ट हो गए हैं, और उन्होंने इसे महज एक नौटंकी और जनता के बीच में विपक्ष के फेलवर रवैया की फजियत होने के पश्चात दिखावा करने के लिए आयोजित एक प्रोपागंडा बताया है निगम के सत्ताधारी पार्षदों की ओर से मोर्चा संभालते हुए लोक निर्माण विभाग के अध्यक्ष विजय मोटवानी ने कहा है कि जिस आशा और विश्वास के साथ प्रदेश की जनता ने राज्य के बाद देश और उसके तत्पश्चात् निगम में भाजपा के हाथों में चुनावों मे कमल छाप को जिताकर सत्ता की बागडोर सौंपी थी, उस पर महापौर रामू रोहरा के नेतृत्व में निगम के पूरे 40 वार्डों में, पूरी निष्ठा, ईमानदारी व समर्पित भाव से विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। 138 वर्षों तक नगर निगम का सत्ता तक ना पहुंच पाने वाली कांग्रेस पिछले दरवाजे से प्रलोभन, दबाव एवं भय के बल पर पहुंच कर पूरे शहर को विनाश की ओर धकेल दिया सिर्फ उन्होंने एक ही काम किया कमीशन खोरी , यही अपने 5 वर्ष के पिछले कार्यकाल को देखें तो उन्हें सत्य का आईना स्वयं ही दिख जाएगा और जिसका ही परिणाम रहा कि निगम के चुनावी परिणाम में उनकी संख्या दहाई तक भी नहीं पहुंच सकी।