Uncategorized

दशहरा उत्सव:2 अक्टूबर को,जलेगा 40 फीट का रावण, होगी आतिशबाजी,महापौर आयुक्त,सभापति ने लिया गौशाला मैदान व रुद्री घाट का जायजा

धमतरी-विजयादशमी का पर्व गुरुवार को उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाएगा। निगम ने इसकी व्यापक तैयारी की जा रही है। सोमवार को निगम महापौर रामू रोहरा,आयुक्त प्रिया गोयल,सभापति कौशिल्या देवांगन,ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया।शहर में पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी रावण के पुतले का दहन आतिशबाजी के साथ होगा। इस बार रावण के पुतले की ऊंचाई 40 फीट की होगी। इसे तैयार किया जा रहा है। सोमवार को दोपहर 1 बजे बिलाई माता मंदिर के पास स्थित दशहरा मैदान में तैयारी का निरीक्षण किया गया। 2 अक्टूबर को परंपरागत रामलीला का मंचन किया जाएगा। रात्रि आठ बजे रावण के पुतले का दहन होगा। पुतला दहन के तत्काल बाद आकर्षक आतिशबाजी होगी। आयोजन को लेकर नगर निगम द्वारा व्यापक तैयारी की जा रही।
प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी गौशाला मैदान में दशहरा पर्व का आयोजन नगर निगम की ओर से तैयारी पूर्ण किया जा रहा। इस संदर्भ में आवश्यक तैयारियों का जायजा लेने आयोजन स्थल गौशाला मैदान में महापौर, आयुक्त, सभापति,उपायुक्त,पहुंचे। यहां विभागीय अधिकारी कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। तत्पश्चात रुद्री दुर्गा विसर्जन स्थल का निरीक्षण करते हुए विसर्जन से संबंधित सभी तैयारियों को पूर्ण करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया।इस दौरान साथ में एमआईसी सदस्य, पार्षद गण,अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!