Uncategorized

11वीं की छात्रा ने की खुदकुशी, दूसरी तरफ अधेड़ ने जहर सेवन कर बेटे को बताया

धमतरी।कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत दो और कुरूद थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक आत्महत्या का मामला सामने आया है। सभी का अस्पताल पुलिस चौकी ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।धमतरी शहर के निजी स्कूल में कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा ने खुदकुशी कर ली।अनुसा यादव 16 वर्ष पिता संपत नंदी चौक कोष्टापारा कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा थी। रविवार रात छात्रा के भाई और मां गरबा देखने चले गए थे। मां जब वापस लौटी तो बेटे को फोन कर बताया की अनुसा हिल डुल नहीं रही है, अस्पताल ले जा रही हूं। डीसीएच ले जाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।डॉक्टर ने बताया कि गले में फंदे का निशान दिख रहा है। भाई जब घर वापस आकर देखा तो पंखा मुड़ा हुआ था।

एक अन्य मामले में अधारी नवागांव वार्ड निवासी ने शराब के नशे में जहर सेवन कर लिया। बताया गया कि श्रवण कुमार साहू 52 वर्ष पिता गौर एक माह से लगातार शराब का सेवन कर रहा था।रात 2 बजे बेटे को उठाकर बताया कि उसने जहर सेवन कर लिया है। इलाज के लिए गुप्ता नर्सिंग होम ले गए। वहां से जिला अस्पताल लाया गया। सोमवार सुबह मौत हो गई।
इसी तरह कुरूद थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम खम्हरिया में व्यास नारायण विश्वकर्मा 36 वर्ष पिता धरमसिंह ने आत्महत्या कर ली।मृतक पेशे से मजदूरी काम करता था। रविवार रात जहर सेवन कर लिया जिला अस्पताल लाया गया जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। तीनों ही मामलों में अस्पताल पुलिस चौकी ने पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!