Uncategorized

हरियाली साप्ताहिक उत्सव का समापन, नगर के विभिन्न स्थानों पर रोपे गए 1100 से अधिक पौधे

हरियाली साप्ताहिक उत्सव 2026, सातवें दिन समापन दिवस मे नगरपालिका कुरूद के अध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर, नगरपालिका के सभापतिगण मिथिलेश बैस, सितेश सिन्हा, पार्षदगण भानु चन्द्राकर, मनीष साहु, गणमान्य नागरिकगण भारती पंचायन, कमिथला साहू के करकमलों से कुरूद हरियाली उत्सव में नगरपालिका द्वारा हज़ारों पौधे लगाकर जनप्रतिनिधियों एवं नगरवासियों ने संकल्प लिए नगरपालिका टीम के साथ ग्रीन कुरूद बनाने साप्ताहिक अभियान का समापन अटल चौक जे डी कालोनी के पास संपन्न हुआ.
नगरपालिका परिषद कुरूद द्वारा नगर के प्रमुख जगहों मे 1100 से अधिक पौधेरोपन किया गया, साप्ताहिक उत्सव में आज सातवें दिन समापन अवसर पर आयोजन में वार्ड 14 के डिपो रोड में बने पेंशनर सामुदायिक भवन परिसर, सतनाम परिसर, वीर सावरकर गार्डन, वार्ड 15 काली मंदिर कैनाल रोड मे, जेडी कालोनी के पास, अटल चौक फ़िल्टर प्लांट सहित विभिन्न जगहों में 250 से भी ज़्यादा पौधारोपण किया गया, इस प्रकार सात दिनो मे 1100 से अधिक पौधा रोपन कुरूद नगर को ग्रीन कुरूद बनाने यह अभियान उत्साह पूर्वक संपन्न हुआ.
सांतवे दिवस के आयोजन मे नगरपालिका के अध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर ने इस पुण्य उत्सव नगर के ऐतेहासिक पौधारोपण अभियान में सम्मिलित होने वाले सभी का नगरपालिका परिवार की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!