प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हितग्राही को पार्षद एवं जल विभाग सभापति अखिलेश सोनकर ने सौंपा अनुज्ञा पत्र

विंध्यवासिनी वार्ड के पार्षद एवं जल विभाग सभापति अखिलेश सोनकर ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत हितग्राही श्रीमती कांति बंजारे के निवास पर पहुंचकर उन्हें आवास निर्माण हेतु अनुज्ञा पत्र प्रदान किया।
इस अवसर पर पार्षद अखिलेश सोनकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना का उद्देश्य प्रत्येक पात्र परिवार को पक्का एवं सुरक्षित आवास उपलब्ध कराना है। यह योजना गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के अपने घर के सपने को साकार कर रही है।
अनुज्ञा पत्र प्राप्त करने के बाद हितग्राही श्रीमती कांति बंजारे ने भावुक होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी तथा धमतरी नगर निगम के महापौर रामू रोहरा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि मेरा अपना पक्का घर होगा। सरकार ने हम जैसे गरीब परिवारों की चिंता करते हुए हमारे घर का सपना पूरा करने का अवसर दिया है। इसके लिए मैं सभी का हृदय से धन्यवाद करती हूँ।
इस दौरान पार्षद अखिलेश सोनकर ने हितग्राही को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है।