Uncategorized

मरीज को देर रात रक्तदान कर महिला आरक्षक ने दिया मानवता का परिचय


धमतरी। शनिवार रात लगभग 10 बजे रेडक्रॉस सोसायटी के शिवा प्रधान ने अमृता सेंगर को फोन कर बताया कि एक बच्चे को तत्काल रक्त की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही उन्होंने बिना देर किए रक्तदान केंद्र पहुंचकर रक्तदान किया। उनके त्वरित और संवेदनशील कदम से जरूरतमंद बच्चे की मदद हो सकी। महिला आरक्षक अमृता सेंगर पुलिस विभाग में अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन के साथ-साथ सामाजिक और मानवीय कार्यों में भी लगातार सक्रिय रहती हैं। उनका यह 18वां स्वैच्छिक रक्तदान समाज के प्रति उनकी संवेदनशीलता और सेवा समर्पण का प्रतीक माना जा रहा है। इस सराहनीय कार्य पर एसपी धमतरी ने अमृता सेंगर की प्रशंसा करते हुए कहा कि पुलिस का दायित्व केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि जरूरत के समय समाज के साथ खड़े होकर मानवता की सेवा करना भी है। उन्होंने कहा कि अमृता सेंगर का यह कार्य पूरे पुलिस विभाग के लिए प्रेरणादायक है। धमतरी पुलिस ने बताया कि विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी समय-समय पर जरूरतमंद मरीजों के लिए स्वैच्छिक रक्तदान करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!