पाइप लाईन विस्तार कार्य ने बढ़ाई मुसीबत : कई घरो में 5 दिनों से नहीं आ रहा पानी, पीने के पानी के लिए भी भटक रहे लोग

धमतरी। शहर में पिछले काफी समय से वाटर पाइप लाईन का इंटर कनेक्शन कार्य किया जा रहा है। कई बार यह कार्य लोगो के लिए त्वरित समस्या का कारण बन जाता है। ऐसी ही स्थिति पिछले कुछ दिनो से मोटर स्टैण्ड वार्ड अन्तर्गत नाहर गली से लेकर गुरुद्वारा के पीछे तक बनी हुई है।
ज्ञात हो कि निगम द्वारा वाटर पाईप लाईन इंटर कनेक्शन कार्य मोटर स्टैण्ड वार्ड में किया गया है। साथ ही नया पाईप लाईन का विस्तार किया गया है। इंटर कनेक्शन के चलते पुराने पाईप लाईन में पानी नहीं आ रहा है। जिसके चलते पिछले पांच दिनों से उक्त क्षेत्र में जल संकट उत्पन्न हो गया है। आसपास के लोगो ने बताया कि उन्हे पीने के पानी के लिए भी भटकना पड़ रहा है। ऐसे में निगम द्वारा जल्द ही सुधार कार्य पूर्ण कर वाटर सप्लाई सुचारु करने की मांग की जा रही है।
”उक्त समस्या के समाधान हेतु कार्य जारी है जल्द ही सुधार करवाकर आसपास के लोगो को हो रही परेशानी से राहत दिलाई जाएगी। ÓÓ
अखिलेश सोनकर
अध्यक्ष, जल विभाग नगर निगम धमतरी
”उक्त क्षेत्र में वाटर पाईप लाईन इंटर कनेक्शन कार्य किया गया है जिसके चलते पुराने पाईप में पानी सप्लाई नहीं हो पा रहा है। जिससे वार्डवासियों को परेशानी हुई है। आज निगम में शासकीय अवकाश होने के बाद भी प्राईवेट मजदूर बुलाकर खुदाई आदि कार्य कराया गया। कल निश्चित रुप से जल संकट की समस्या से लोगो को राहत मिल जाएगी। ÓÓ
राकेश चंदवानी
पार्षद, मोटर स्टैण्ड वार्ड धमतरी

