राजीव भवन में मनाया गया क्रांति दिवस, वीर शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

धमतरी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धमतरी शहर के तत्वावधान में आज स्थानीय राजीव भवन में देश की आजादी का महत्वपूर्ण मील का पत्थर क्रांति दिवस (भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ) अत्यंत गरिमापूर्ण माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित कांग्रेसजनों ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को याद कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गौतम वाधवानी जिला महामंत्री अरविन्द दोशी ने कहा कि 9 अगस्त 1942 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आह्वान पर शुरू हुआ ‘भारत छोड़ो आंदोलनÓ भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का एक ऐतिहासिक मोड़ था। इस आंदोलन ने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिलाकर रख दी थी। उन्होंने कहा कि आज हम जिस स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं, वह हमारे वीर पूर्वजों और बलिदानियों के कड़े संघर्ष और त्याग का परिणाम है। एनएसयूआई जिला अध्यक्ष राजा देवांगन, उपनेता प्रतिपक्ष विशु देवांगन विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को हमारे स्वतंत्रता संग्राम के गौरवशाली इतिहास और कांग्रेस के योगदान से अवगत कराना बेहद जरूरी है। इस दौरान शास्त्री सोनवानी, राजेश पाण्डेय, देवेंद्र देवांगन, चंदन रजक, राजू कुरैशी, समीना अंजुम, जैनुदीन रिजवी, सूरज पासवान, शंकर माखीजा, राहुल साहू, आशुतोष खरे, नवीन गजेंन्द्र, तोगू गुरुपंच, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।