अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्यवाही:केरेगांव में महिला सहित 2 आरोपी गिरफ्तार
अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 19.5 लीटर अवैध शराब एवं नगदी जब्ती

अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर अवैध शराब बिक्री में संलिप्त एक महिला सहित 2 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। केरेगांव पुलिस टीम द्वारा सूचना की तस्दीक के बाद राजीव नगर फुटहामुड़ा में दबिश दी गई। मौके पर रमुला बाई कमार पति स्व. रंजीत कमार, 32 वर्ष, निवासी राजीव नगर फुटहामुड़ा (माकरदोना) को अवैध शराब बिक्री करते पकड़ा गया। उसके कब्जे से 3.500 लीटर शराब, कीमत लगभग 350 रूपये एवं बिक्री रकम 200 रूपये, कुल 550 रूपये की जब्ती की गई। प्रकरण में धारा 34(ए) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
इसी प्रकार पुलिस टीम द्वारा ग्राम बांसपारा कुकरेल स्थित आरोपी के घर की बाड़ी में दबिश दी गई, जहां चंदर कमार पिता कृपाराम कमार, 26 वर्ष, निवासी बांसपारा कुकरेल को अवैध कच्ची महुआ शराब की बिक्री करते पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 16 लीटर अवैध महुआ शराब, कीमत लगभग 1,600 रूपये एवं बिक्री रकम 350 रूपये, रूपये कुल 1,950 रूपये की जब्ती की गई। प्रकरण में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
दोनों प्रकरणों में आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए विवेचना एवं अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।


