Uncategorized

परिवर्तन यात्रा में शामिल होने पहुंचे डोंगरगांव पहुंचे गोवा के मुख्यमंत्री, देशांत जैन ने की सौजन्य भेंट

परिवर्तन यात्रा के साथ निरंतर आगे बढ़ रहे श्री जैन, कहा जनता भूपेश सरकार से हो चुकी है त्रस्त

धमतरी। प्रदेश भाजपा द्वारा परिवर्तन यात्रा निकाली जा रही है। जिसके तहत यात्रा विभिन्न विधानसभा से होकर गुजर रही है। यात्रा डोंगरगांव विधानसभा मे पहुंची जहां गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत भी परिवर्तन यात्रा में शामिल हुए। उन्होने वहां आमसभा की। इस दौरान प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ ही व्यापारी प्रकोष्ठ भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य देशांत जैन भी परिवर्तन यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान देशांत जैन ने गोवा के मुख्यमंत्री से सौजन्य भेंट भी की। इस दौरान भाजपा नेता डेनिस चन्द्राकर भी मौजूद थे। ज्ञात हो कि देशांत जैन लगातार परिवर्तन के साथ चल रहे है। वे बस्तर से शुरु हुए परिवर्तन यात्रा के साथ ही आगे बढ़ रहे है। अब तक वे बस्तर कोण्डागांव, कांकेर, बालोद, डौंडीलोहारा, डोंगरगांव, राजनांदगांव, अर्जुनी, मोहलामानपुर सहित अन्य क्षेत्रो में पहुंच चुके है। देशांत जैन ने चर्चा के दौरान कहा कि प्रदेश की जनता भूपेश बघेल सरकार त्रस्त हो चुकी है। इस सरकार में नीत नए घोटाले नजर आ रहे है। जिससे जनता अब सत्ता परिवर्तन का मन बना चुकी है। इसलिए परिवर्तन यात्रा को सभी क्षेत्रो में आम जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। परिवर्तन यात्रा जहां – जहां पहुंच रही वहां-वहां सैलाब उमड़ रही है।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!