Uncategorized

33 कोटि देवी देवताओं में गौ सेवा को श्रेष्ठ माना जाता है-श्रीमति संतोष मिन्नी

नवकार महिला मंडल ने गौशाला जाकर गायो को खिलाई गुड़ रोटी व सब्जियां

नवकार महिला मंडल द्वारा राष्ट्रीय गौशाला जाकर गायों गुड रोटी घास एवं अनेक प्रकार की सब्जियां गौ माता को खिलाया गया एवं उसकी पूजा अर्चना की गई. मंडल अध्यक्ष संतोष मिन्नी ने कहा 33 कोटि देवी देवताओं में गौ सेवा उच्च कोटि माना जाता है एवं गौ रक्षा करना हमारा परम कर्तव्य है एवं उनकी देखरेख करना हमारे लिए सौभाग्य की बात है. घास फूस हमेशा उन्हें मिलता ही रहता है लेकिन यदि उन्हें सागसब्जी भाजी आदि मिलता है तो उन्हें भी एक अलग टेस्ट मिलता है. गौ रक्षक व गौ सेवको का कहना है कि जैसे हमें अलग-अलग टेस्ट चाहिए वैसे उनका भी टेस्ट रहता है मंडल ने सभी गायों को गुड़ रोटी भाजी देकर अपने आप में एक अलग ही खुशी जाहिर की एवं वहां के सभी मजदूर श्रमिक वर्गों को बिस्कुट नमकीन लड्डू खजूर आदि भेंट किया.इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष संतोष मिन्नी सचिव कुसुम गोलछा कोषाध्यक्ष अध्यक्ष इंदु जैन संजू जैन दीपा जैन रीता दीपा दुर्गा छाजेड़ कंचन चोपड़ा सरला भूरा शकुन शशि पींचा नीता लोढ़ा एवं मंडल के सभी सदस्य उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!