Uncategorized

कुश्ती हो या जीवन इंसान को दांव सही समय पर सही तरीके से लगाना चाहिए -रंजना साहू

जिला कुश्ती खिलाड़ी कल्याण संघ के द्वारा आयोजित राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय दो दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता में शामिल हुई विधायक

धमतरी- नारबोद पर छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय दो दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन धमतरी जिला कुश्ती खिलाड़ी कल्याण संघ द्वारा बिलाई माता मंदिर के पास गांधी मैदान में किया जा रहा है। जिसमें प्रथम दिवस संध्याकालीन बेला पर कुश्ती प्रतियोगिता में धमतरी विधायक रंजना डीपेंद्र साहू पहुंची, ज़हां सर्वप्रथम दंगल स्थल का पूजा अर्चना कर दो कुश्ती खिलाड़ीयों के मध्य टास करा कर प्रारंभ किया। समिति के द्वारा आए हुए सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। पहलवानों के मध्य कुश्ती का दंगल देखकर विधायक रंजना डीपेंद्र साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रतिवर्ष यहां धमतरी जिला में कुश्ती संघ द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के कुश्ती के प्रतिभाओं को निखारने व उन्हें आने वाले उज्जवल भविष्य के लिए एक मंच हमारे धर्म नगरी धमतरी में दिया जाता रहा है, इस आयोजन से क्षेत्र के पहलवानों को प्रेरणा मिलती है, इससे युवा वर्ग पहलवानी की ओर स्वत: ही आकर्षित हो जाते हैं। कुश्ती दंगल पूर्व से ही शहरी तथा ग्रामीण अंचलों में आकर्षण का केंद्र रहा है, इसकी लोकप्रियता को लेकर पहलवान हमेशा से जोरदार तैयारी कर अपनी दावेदारी का जोर आजमाते हैं। कुश्ती हो या आम जीवन इंसान को दांव सही समय पर सही तरीके से लगाना चाहिए, तभी इंसान सफल रहता है‌। श्रीमति साहू ने आगे कहा कि कुश्ती से तन और मन दोनों मजबूत रहने के साथ शरीर स्वस्थ बना रहता है, स्वस्थ जीवन के लिए स्वास्थ्य का उत्तम रहना बहुत ही जरूरी है। आज विभिन्न स्थानों से आये पहलवान इस खेल को जिंदा रखे हैं। वही आयोजक मंडल को बधाई देते हुए विधायक ने बताया कि क्षेत्र में अच्छी चीजें सहेजकर रखने वालों की मदद से ही हम स्वस्थ भारत की कल्पना करते है। रामपुर वार्ड के पार्षद एवं भाजपा वरिष्ठ नेता धनीराम सोनकर ने बताया प्रतिवर्ष जिला कुश्ती संघ के द्वारा कुश्ती खेल का आयोजन किया जाना प्रशंसनीय है क्षेत्र के हुनरमंद खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का यह अच्छा माध्यम है। दुग्ध संघ अध्यक्ष विपिन साहू, जनपद सदस्य जागेश्वरी साहू, भाजपा वरिष्ठ विनोद रणसिंह, धमतरी जिला कुश्ती खिलाड़ी कल्याण संघ के संरक्षक तिलक दास मानिकपुरी, अध्यक्ष गंगा प्रसाद सिन्हा, उपाध्यक्ष विजय साहू, राजू सोनकर, शिवनारायण छांटा, दीपक देवांगन, रूपेश राजपूत, सचिव भागवत यादव, गणेश विश्वकर्मा, सचिव भूषण साहू, नंद कुमार लोधी, ईश्वर देवांगन, महेंद्र पंडित, सूरज गहरवाल, लखन पटेल, मदन लाल शर्मा, राजेश ढीमर, राज कुमार नेताम, महावीर यादव, इंदल सिंह ध्रुव, किशन लाल हरदेल, कांशीराम सोनकर, अखिलेश सोनकर आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!