Uncategorized

जमीन बिक्री के नाम पर 5 लाख कि धोखाधड़ी के मामले में आरोपी को बिरेझर पुलिस ने किया गिरफ्तार

धमतरी चौकी बिरेझर के धारा 420 भादवि०के मामले में प्रार्थी सुकेश मलांगी निवासी रायपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपी मोहन सतनामी पिता पुनऊ 62 निवासी बिरेझर द्वारा जमीन बिक्री का एग्रीमेंट कर 5 लाख रुपये ले लिया और जमीन का रजिस्ट्री नही कराया और ना ही दिया हुआ रकम वापस किया। आरोपी ने प्रार्थी सदर के साथ जमीन रजिस्ट्री करने का प्रलोभन देकर 5 लाख रुपये का धोखाधड़ी किया हैं कि रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।पुलिस त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी कि पतासाजी की जा रही थी जो अपराध पंजीबद्ध होने के बाद फरार चल रहा था,जिसकी पतासाजी हेतु मुखबिर लगाया गया था जिसका निवास बिरेझर में होने कि सूचना पर टीम द्वारा दबिश देकर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी बिरेझर उप निरीक्षक उमाकांत तिवारी ,सउनि.जगदीश सोनवानी ,आर.भूपेन्द्र पदमशाली,नंदू ध्रुव का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!