Uncategorized

गुरु गोविंद सिंह की जयंती पर पूर्व विधायक रंजना साहू ने मात्था टेककर की अरदास

धर्म की रक्षा और मानवता के कल्याणार्थ गुरु गोविंद सिंह ने अपना सर्वस्व न्यौछावर किया - रंजना साहू

धमतरी- धमतरी के हृदय स्थल के पास स्थित गुरुद्वारा में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू ने सिखों के 10वें गुरू और खालसा पंथ के संस्थापक गुरु गोविंद सिंह की जयंती पर आयोजित प्रकाश पर्व समारोह में शामिल हुई। श्रीमती साहू ने सर्वप्रथम गुरुद्वारे में क्षेत्र के विकास खुशहाली समृद्धि के लिए साहिब जी से अरदास करते हुए कहा कि गुरु गोविंद साहेब ने भक्ति व शक्ति का अद्भुत मेल किए, धर्म की रक्षा और मानवता के कल्याणार्थ गुरु गोविंद सिंह ने अपना सर्वस्व न्यौछावर किया। कहा जाता है कि गुरु गोविंद जी के समय में हिन्दूओं के धार्मिक चिन्हों जिसमें जनेऊ, तिलक आदि को अपमानित की जा रही थी। इस खोए हुए मान-सम्मान को वापस दिलाने के लिए खालसा पंथ की स्थापना हुई। गुरु जी ने पवित्र साहिब जी को पूरा किया और इसे ही सिक्खों का सास्वत गुरु घोषित किया गया, इसके साथ-साथ गुरु गोविंद जी ने गुरुजी ने सत्य और धर्म की रक्षा के लिए सर्वस्व दांव पर लगा दिया। जयंती पर गुरुद्वारा में अरदास करने नगर पालिका निगम नेता प्रतिपक्ष नरेंद्र रोहरा, पूर्व भाजयुमो जिला अध्यक्ष विजय मोटवानी, शहर मंडल अध्यक्ष विजय साहू, राजेन्द्र सिंग छाबड़ा,प्रीतपाल छाबड़ा, महामंत्री निलेश लुनिया, अखिलेश सोनकर, जनपद सदस्य जागेश्वरी साहू, युवा मोर्चा जिला महामंत्री जय हिंदुजा, पार्षद प्राची सोनी, महिला मोर्चा सदस्य सीमा चौबे, सरोज देवांगन, नीरज नाहर, संकेत बड़डिया, कोमल सार्वा, अमित साहू मुख्य रूप से शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!