Uncategorized

गणतंत्र दिवस पर मैत्री विहार कालोनी में मातृशक्तियों ने किया ध्वजारोहण

धमतरी । 75वां गणतंत्र दिवस पर्व मैत्री विहार कालोनी में मनाया गया। कालोनी की परम्पराओं के अनुसार अटल मैत्री पार्क में प्रात: 9 बजे समस्त कॉलोनीवासियों की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण कालोनी की मातृशक्तियों श्रीमती शबनूर खान, श्रीमती कुमुद सोनी, चन्द्रकला पाण्डे, श्रीमती सुलोदिया, श्रीमती दीप्ती रावल, तानी मूलवानी, तासी मूलवानी द्वारा संयुक्त रुप से किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात झण्डे को सलामी दी गई।

राष्ट्रगान गाया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रुप से मोहनलाल तिवारी कीर्तन साहू, डा. चन्द्रशेखर चौबे, केएल सोनी, डीसी साहू, सुनील भट्टाचार्य, अक्कू रावल, विजय अग्रवाल, श्री बंसल, राजा अग्रवाल, तुषार भट्टाचार्य, एम.टी खान, कालोनी के अध्यक्ष शरद चौबे , दीपक मूलवानी, प्रतीक चौबे, उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सुनील भट्टाचार्य एवं आभार प्रदर्शन शरद चौबे ने किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!