Uncategorized

शक्ति टीम द्वारा सनसाईन हॉस्टल के छात्राओं को महिला सुरक्षा एप ’’अभिव्यक्ति’’ की दी गई जानकारी

 

🔹 *शक्ति टीम द्वारा सनसाईन हॉस्टल के छात्राओं को अभिव्यक्ति एप,महिला सुरक्षा संबंधी दी गई है कई महत्वपूर्ण जानकारियां*

🔹 *शक्ति टीम ने भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर महिलाओं को अपनी सुरक्षा “अभिव्यक्ति एप” के माध्यम से कैसे करें,इसके बारे में कराया अवगत।*

🔷 *पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देशन में शक्ति टीम द्वारा कि जा रही है लगातार महिलाओं को जागरूक*

धमतरीपुलिस अधीक्षक  प्रशांत  ठाकुर के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेंभुरकर साहू के मार्गदर्शन में डीएसपी.(आई.यू.सी.ए.डब्ल्यू.)श्रीमती सारिका वैद्य के नेतृत्व में प्रशिक्षु० उपुअ० सुश्री विंकेश्वरी पिंदे के साथ शक्ति टीम द्वारा सनसाईन हॉस्टल (गुडवे कंपनी) धमतरी के छात्राओं को *अभिव्यक्ति* महिला जागरूकता अभियान के तहत जागरूक किया गया।महिलाओं की सुरक्षा के लिए अभिव्यक्ति एप छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग द्वारा तैयार किया गया है। इस अभिव्यक्ति महिला सुरक्षा एप के माध्यम से महिलाओं को तत्काल सहायता मिलेगी। यूजर की लोकेशन के हिसाब से एसओएस बटन दबाते ही यूजर के पास त्वरित पुलिस सहायता पहुंचेगी। इसके अलावा इस एप के माध्यम से महिलाएं कहीं से भी अपनी शिकायत पुलिस के पास दर्ज करा सकेंगी।शक्ति टीम ने महिलाओं को बताया कि वे महिला सुरक्षा एप से तुरंत पुलिस की सहायता कैसे प्राप्त कर सकते हैं। अभिव्यक्ति महिला सुरक्षा एप के बारे में प्रचार-प्रसार एवं उसके इस्तेमाल को लेकर प्रशिक्षु०उपुअ० के हमराह में धमतरी पुलिस की शक्ति टीम,सनसाईन हॉस्टल (गुडवे कंपनी) धमतरी पहुंची, जहाँ के छात्राओं के मौजूदगी में इसके बारे में विस्तृत जानकारी से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि इस एप के इस्तमाल के लिए सबसे पहले महिला-बालिकाओं को अपने मोबाइल फोन में प्ले स्टोर से अभिव्यक्ति महिला सुरक्षा एप डाउनलोड करना है।इसमें उन्हें साइन इन करना है, अपना मोबाइल नंबर डालना है, ओटीपी आएगा उसे एप में डालना है, केवायसी अपडेट करना है, जिसके बाद बालिका एवं महिलाएं कभी भी इस एप के माध्यम से अपनी शिकायत अपलोड कर तुरंत पुलिस की सहायता प्राप्त कर सकती है।शक्ति टीम द्वारा आज सनसाईन हॉस्टल(गुडवे कंपनी) धमतरी के छात्राओं को सुरक्षा के लिए बने ‘‘अभिव्यक्ति’’ एप के बारे में जानकारी देते हुए एप के इस्तेमाल के बारे में अवगत कराया।धमतरी पुलिस की शक्ति टीम ने धमतरी के भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर महिलाओं एवं बालिकाओं को छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा बनाए गए अभिव्यक्ति एप के माध्यम से अपनी सुरक्षा कैसे कर सकते हैं इसके बारे में अवगत कराया।प्रशिक्षु उपुअ० ने छात्राओं को कहा कि कहीं आने-जाने के दौरान किसी प्रकार की समस्या अथवा परेशानी होने पर एप का इस्तेमाल कर पुलिस को अवगत कराए यथासंभव पुलिस जल्द आप तक पहुंचेगी और पुलिस सहायता उपलब्ध होगी।इस दौरान प्रशिक्षु०उपुअ० विंकेश्वरी पिंदे,शक्ति टीम से महिला आरक्षक कौशल्या गावड़े, लक्ष्मी नागवंशी,सहित सनसाईन हॉस्टल के छात्राएं अधिक संख्या में उपस्थि त थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!